हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार वारदात में प्रयोग किया गया कट्टा जिंदा कारतूस और बका बरामद

हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
वारदात में प्रयोग किया गया कट्टा जिंदा कारतूस और बका बरामद
virat24, रीवा । भाजपा नेता की निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है ,जिनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों में सुशील कुमार तिवारी उर्फ मोनू पिता जय कृष्ण तिवारी उम्र 27 वर्ष निवासी नौड़ीया थाना सोहागी और कमलाकर आदिवासी उर्फ बल्ला पिता लालता प्रसाद आदिवासियों उम्र 20 वर्ष निवासी नौड़ीया बताए जाते हैं। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस वारदात में प्रयोग किया गया बका पिस्टल तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किए  है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है ,जबकि अभी भी चार अन्य आरोपी फरार बताए जाते हैं। गौरतलब है कि 11 मार्च की रात करीब 6,30 बजे जमीनी और  चुनावी विवाद को लेकर सुरेंद्र तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी नोडिया थाना सोहागी हाल निवास शिवा डीह फरेंदा की  6 व्यक्तियों ने उस समय हत्या कर दी थी जब वह घर से पूजा करने निकला था और मौके से फरार हो गए थे। घटना के दूसरे दिन पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने सभी आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया था, रविवार को पुलिस मुखबिर की सूचना पर फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि 4 अभी फरार बताए जाते हैं। फरार आरोपियों में अनिल उर्फ रिंकू ,कृष्ण मुरारी, हरीकृष्ण और विजय कृष्ण तिवारी बताए जाते हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
000000000000000000000

जेल से छूटते ही महिला ने शुरू किया मादक पदार्थों की बिक्री का कारोबार
पुलिस ने घेराबंदी कर लिया हिरासत में प्रतिबंधात्मक कार्यवाई की तैयारी
virat24, रीवा। पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थों के अवैध बिक्री परिवहन और नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यवाही अभियान में सामान पुलिस ने शातिर महिला तस्कर को हिरासत में लिया है। जिसके कब्जे से 103 शीशी ऑनरेक्स कंपनी की नशीली कफ़ सिरप  बरामद की है। जिसकी अनुमानित कीमत 12360 बताई जा रही है । पकड़ी गई महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताया जाता है कि आरोपी करुणा पांडेय पति सुरेश पांडेय उम्र 44 वर्ष निवासी कोस्टा थाना रायपुर कर्चुलियान लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में संलिप्त है।कुछ समय पहले महिला पकड़ी गई थी जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया था जहां से जेल भेजी गई ,एक सप्ताह पहले ही महिला छूट कर बाहर आई और अपने कारोबार में लिप्त हो गई , रविवार को थाना प्रभारी सुनील गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली की उनके क्षेत्र में महिला अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री कर रही है। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई और घेरा बन्दी कर आरोपी महिला को धीरू तिवारी के घर के पीछे खाली मैदान में सफेद बोरी में नशीली कफ सिरप के साथ हिरासत में लेलिया। जिसकी तलाशी लेने पर अनरेक्स कंपनी की कफसीरप बरामद हुई। बताया जाता है कि उक्त आरोपी का बेटा भी मादक पदार्थों की बिक्री करते हुए पकड़ा जा चुका है, पुलिस महिला के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्यवाई करने की तैयारी कर रही है।
000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *