दूध महिला का सिर कुचलकर हत्या चोरी और जमीनी विवाद हो सकता है कारण आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

वृद्ध महिला की पत्थर से कुचल कर नृशंस हत्या
कोठी कंपाउंड स्थित शिव मंदिर के सामने झोपड़ी में रहकर कर रही थी भिक्षाराटन
चोरी और जमीनी विवाद हो सकता है वारदात का कारण

विराट24 ,रीवा । मार्च महीने में तीन हत्याओं की वारदातो को अंजाम देकर अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है, 2 सप्ताह के अंदर हुई वारदातों के आरोपियों  तक पुलिस के ना पहुंचने से इनके हौसले और बुलंद हो गए है। पुलिस गोविंदगढ़ और सोहागी में हुई हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए हाथ-पैर मार ही रही थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के बीचोबीच कोठी कंपाउंड स्थित शंकर मंदिर के सामने झोपड़ी बनाकर रह रही वृद्धा की नृसंश हत्या कर अपराधियों ने सनसनी फैला दी है। घटना शुक्रवार की रात्रि करीब 4 बजे भोर की बताई जाती है। जहां घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब प्रतिदिन दान करने पहुंचे व्यक्ति ने  आवाज लगाया तो प्रतिदिन सबसे पहले झोपड़ी से बाहर निकलने वाली वृद्धा नहीं निकली तो दूसरी वृद्धा ने जाकर देखा तो खून से लथपथ शव पड़ा था ,जिसकी जानकारी लगते ही साथियों के बीच हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई,तो मौके पर पहुंची पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर पंचनामा कार्यवाई किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार सावित्री सिंह पति उम्र लगभग 75 वर्ष निवासी कोटर थाना पनवार हाल निवास कोठी कंपाउंड शंकर मंदिर के सामने रहकर अपना जीवन यापन कर रही थी। शुक्रवार की रात्रि करीब 12 बजे तक सभी साथियों के साथ बातचीत किया इसके बाद अपनी झोपड़ी में सोने चली गई ,सुबह मंदिर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु ने दर्शन करने के बाद प्रतिदिन की तरह तीन वृद्ध महिलाओं को  दान करने पहुचा और गुल बसिया नाम की वृद्धा को 10रु  दिया और सावित्री सिंह को बुलाया तो वह  बाहर निकल कर नहीं आई, जबकि प्रतिदिन सबसे पहले आवाज सुनते ही सावित्री सिंह बाहर आती थी, बाहर न निकलने के चलते गुलबसिया उसकी झोपड़ी में पहुंचकर देखा तो लहूलुहान अवस्था में पड़ी थी, जिसकी जानकारी स्थानीय लोगों को दिया तो हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी ओंकार तिवारी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया, इसके बाद एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए और हत्यारों की तलाश शुरू की गई।
अपाहिज बेटी ने परिवार वालो पर लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी आग की तरह फैली तो घटनास्थल से चंद कदम दूर झोपड़ी में रह रही मृतका की अपाहिज बेटी ममता सिंह मौके पर पहुंची और उसने बताया कि उसके परिवार के लोगों ने ही जमीन जायदाद को लेकर चल रहे विवाद के चलते हत्या की है। बेटी ने रंगलाल सिंह नाम के अपने चाचा पर जमीन हड़पने और दस्तावेज चोरी करने की नियत से उसकी मां की हत्या करने की बात कही । बताया जाता है कि मृतिका के नाम से ग्रह ग्राम में काफी जमीन जायदाद है लेकिन बेटा ना होने के चलते जेठ देवर के द्वारा जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है, वृद्धा अपनी बेटी ममता सिंह के नाम से जमीन कर दिया है लेकिन परिवार के लोग बेटी को जमीन में हिस्सा नहीं देना चाहते जिसके चलते विवाद चल रहा था। फिलहाल पुलिस दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
स्नाइपर डॉग मौके पर बुलाया गया
शहर के बीचो बीच हुई नृसंश  हत्या की जानकारी आला अधिकारियों को हुई तो मौके पर एफएसएल टीम के साथ स्नाइपर डाक को भेजा गया लेकिन घटनास्थल पर काफी भीड़ उपस्थित होने के चलते डाक भी कुछ महत्वपूर्ण सुराग नहीं जुटा पाया। बताया जाता है कि डॉग खून के छींटे और हत्या में प्रयोग कई गई ईंट को सूंघते हुए  आस पास साक्ष तलाश किया  लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वापस आ गया।
सीसीटीवी  और साइबर की मदद से तलाश जारी
वृद्धा की हत्या के आरोपी की तस्वीर शहर में लगे कई सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें देख कर ऐसा लग रहा है कि उसे यह जानकारी थी कि किन किन स्थानों पर कैमरे लगे हुए हैं।जिसके चलते कपड़े से चेहरा छिपाता हुये निकला है। घटनास्थल से वेंकट भवन, कमिश्नर कार्यालय, जय डेरी के सामने से होते हुए अधिवक्ता चेंबर के पीछे रास्ते से एचडीएफसी बैंक होते हुए हत्यारा सिविल लाइन थाना की तरफ भागा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
घटनास्थल से 100 मीटर दूर मिली पेटी
  हत्या करने के बाद आरोपी उसके पास रखी एक  चद्दर की संदूक को उठा ले गया था, जिसे न्यायालय के पीछे तोड़ कर रखा पैसा और सामान चोरी किया है और बाकी सामान लेकर रवाना हो गया , बताया जाता है कि सुबह शौच के लिए निकली एक अन्य वृद्धा ने संदूक पड़ी देखकर उसकी पहचान मृतिका सावित्री सिंह के संदूक के रूप में की, जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जप्त कर लिया है।

वर्जन
वृद्ध महिला की पत्थर से मारकर हत्या की गई है कुछ अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर हत्यारे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है, मृतका की बेटी ने कुछ जमीनी विवाद को लेकर परिवार के लोगों पर शंका व्यक्त की है जिसके आधार पर भी जांच की जा रही है।
शिव कुमार सिंह एडिशनल एसपी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *