जिले में लगातार बढ़ रहा हत्याओं का ग्राफ पुलिस कोरेक्स देसी शराब पकड़ कर कर रही खानापूर्ति

दस बीस शीशी कोरेक्स और गांजा पकड़ कर वाहवाही लूटने वाली पुलिस के हाथ नहीं लगे हत्या के आरोपी

10 दिन के अंदर हुई दो हत्याओं के आरोपियों की परछाई तक नहीं पकड़ पाई पुलिस

विराट24 ,रीवा । जिले की पुलिस मादक पदार्थों के अवैध बिक्री पर लगातार कार्यवाई कर रही है ,और प्रतिदिन लगभग आधा दर्जन अलग-अलग थाना प्रभारियों के द्वारा 10 -20 सीसी कोरेक्स पकड़ कर खाना पूर्ति की जा रही है। इसी पुलिस को अगर बड़ी वारदात को अंजाम देकर आरोपी चुनौती दे दे तो पुलिस के हाथ पांव फूल उठते हैं । नए वर्ष के शुरुआती 2 माह में ही हुई 4 हत्याओं में से 10 दिन के अंदर फरवरी माह में दो सनसनी खेज वारदातें हुई है , जिसमें पुलिस खूब धमाचौकड़ी मचाई लेकिन हाथ खाली है।हुई घटनाओं में एक हत्या तो शहर में तैनात तेजतर्रार माने जाने वाले थाना प्रभारी के रिश्तेदार शामिल है, जिनकी हत्या की जानकारी के बाद पूरे संभाग का पुलिस बल अपनी ताकत झोंक दिया।आधा सैकड़ा संदेही पकड़े गए लेकिन आरोपियों की शिनाख्त तक नहीं कर पाई। वही गुरुवार की शाम भाजपा नेता की हत्या के 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद चिन्हित आरोपियों को भी पुलिस नहीं पकड़ पा रही है।जिससे अब आमजन के बीच चर्चा होने लगी है कि मुखबिर की सूचना पर 10 सीसी कोरेक्स और डकैती की योजना बनाते आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस का मुखबिर तंत्र जघन्य अपराधों में कैसे फेल हो जाता है। हालांकि पुलिस हर बड़े अपराध में शीघ्र ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा करती है। लेकिन बड़ी दोनों घटनाओं में असफल है। आपको बता दें कि गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तालाब में लूट के इरादे से सेल्समैन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई और बदमाश पुलिस की गिरफ्त से दूर है ,वहीं गुरुवार की शाम सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत जमीनी विवाद को लेकर पूजा करने जा रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर अपराधियो ने क्षेत्र में सनसनी फैला दिया है।बताया जाता है की पुरानी रंजीस खूनी संघर्ष में बदल गई, पूजा करने जा रहे युवक के ऊपर परिवार के ही 5 सदस्यों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े तब तक हत्यारे मौके से भाग निकले। घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश देना शुरू कर दिया लेकिन 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया और आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। गौरतलब है कि सुरेंद्र तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी नौढिया थाना सोहागी हाल निवास सिवाडीह फरेंदा में अपने परिवार के साथ रह रहा था, गुरुवार की शाम करीब 6:30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर अहरी में पूजा करने जा रहा था, इसी दौरान पुरानी रंजिश के चलते परिवार के ही लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस नामजद पर आरोपियों के खिलाफ एफआई आर दर्ज किया है ,जिसमें रिंकू तिवारी, सुशील उर्फ मोनू तिवारी और तीन अन्य बताए जा रहे हैं । पुलिस जिनके परिजनों पर दबाव बनाकर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है ,अब देखने वाली बात यह होगी कि नामजद आरोपियों को पुलिस कब तक पकड़ पाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *