चाकू लेकर घूम रहा शातिर बदमाश मिर्जा गिरफ्तार
virat24,रीवा। जिले का शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खुखरी लेकर घूम रहा था, जिसकी सूचना पुलिस को हुई तो घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाश की पहचान अब्दुल रमजान उर्फ सुल्तान मिर्जा पिता अब्दुल बफाती उम्र 25 वर्ष निवासी चिकन टोला थाना कोतवाली के रूप में हुई, आरोपी के खिलाफ 25 बी आर्म एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया। बताया जाता है कि आरोपी के ऊपर पूर्व से ही शहर के कोतवाली ,सिविल लाइन, समान ,,बिछिया एवं अन्य थानों में 2 दर्जन से अधिक मामले पंजीबद्ध है । पकड़े गए आरोपी से हमारी या पुलिस ने एक धारदार चाकू बरामद किया है।
फ़ोटो000000000000000
जहरीली शराब के साथ युवक पकड़ाया
virat24 रीवा । जिला पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गोविंदगढ़ पुलिस ने दबिश देकर जहरीली शराब जप्त किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हरिलाल सोधिया पिता रामसेवक सोंधिया निवासी टीकर बिलबिलिया टोला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गोविंदगढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी घर में देसी शराब बना रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की तो 5 लीटर देसी शराब बरामद हुई, जिसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
0000000000000000000000