श्रमिक मंडियों में एकत्र होते हैं संभाग भर से आए बदमाश
काम के बहाने घरों की करते हैं रेकी और देते हैं चोरी की वारदात को अंजाम
virat24,रीवा। जिले में संभाग के साथ-साथ अन्य जिलों के भी श्रमिक मजदूरी करने पहुंचते हैं । शहर के ढेकहा ,बड़ी दरगाह, अस्पताल चौराहा, चौरसिया धर्म कांटा और रतहरा में एकत्र होते हैं। जहां से लोग अपने घरों में काम के लिए लेबर मिश्री लेकर जाते हैं ,इनके ना तो किसी प्रकार की पहचान की जाती और ना ही इनके बारे में कोई जानकारी लेते हैं। दिन भर काम करने के दौरान यह घरों की रेकी करते हैं और मौका मिलते ही वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं, जिन तक पुलिस नहीं पहुंच पाती है। अभी हाल ही में प्रयागराज का शातिर बदमाश सिरमौर चौक स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में फरारी काट रहा था जो अपने साथी पर चाकू से हमला कर दिया था, ताजी घटना गुरुवार कि सुबह 10 बजे की है। जब समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रतहरा में शातिर बदमासो के बीच पुराने विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई और जमकर मारपीट हुई । लगभग आधा घंटे चले विवाद के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने बीच-बचाव किया तब जाकर मामला शांत हुआ और बिना रिपोर्ट दर्ज कराएं ही दोनों मौके से भाग निकले। घटनास्थल पर मौजूद श्रमिको से जब उक्त मारपीट करने वालों के संबंध में पूछताछ की गई तो जानकारी हुई कि दोनों के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है ,लेकिन वह कहीं बाहर के रहने वाले हैं और किसी पुराने विवाद को लेकर एक दूसरे के साथ मारपीट किया है। आपको बता देंगे अभी हाल ही में समान थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्माणाधीन भवन से कंप्यूटर और कुछ अन्य जरूरी उपकरण कार्य करने वाला श्रमिक चोरी कर फरार हो गया था, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी ,बताया जाता है कि कई शातिर बदमाश शहर में रहकर फरारी काटते हैं और श्रमिकों के साथ भेष बदलकर काम करते हैं और मौका मिलते ही घरों में चोरी जैसी वारदात को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते हैं और पुलिस परछाई भी नहीं पकड़ पाती है। बताया जाता है कि रीवा में काम करने सीधी, शहडोल ,पन्ना ,सतना जिले के काफी संख्या में श्रमिक आते हैं, जिनके ना तो परिचय पत्र देखे जाते और ना ही किसी प्रकार की जानकारी जुटाई जाती है।
000000000000000000