शॉर्ट सर्किट से लगी सराफा दुकान में आग हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ राख

शॉर्ट सर्किट से लगी सराफा दुकान में आग हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ राख
virat24, रीवा। सराफा दुकान से उठता धुआं देखकर आसपास अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया । आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने दुकान संचालक को सूचना दिया और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले ली जब तक दुकानदार मौके पर पहुंचा तब तक काफी नुकसान हो चुका था, कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया । गनीमत रही कि स्थानीय लोगों ने समय रहते आग बुझाना शुरू कर दिया जिसके चलते आग आसपास संचालित दुकानों को अपनी चपेट में नहीं ले पाई वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी। मामला गढ़ थाना क्षेत्र के पुरानी रॉड के पूर्व  बाजार का है जहां बाबूलाल सोनी पिता शंकरलाल सोनी निवासी मनकहरी की सराफा दुकान में अचानक आग भड़क उठी , बताया जाता है कि शॉर्ट सर्किट होने के चलते आग लगी है। जिसमें दुकान के अंदर रखा काउंटर ,जेवरात पैक करने वाले डिब्बे, पर्स एवं अन्य सामान जलकर राख हो गए।अनुमान लगाया जाता है कि लगभग दुकानदार को 3लाख रु से अधिक का नुकसान हुआ है । पीड़ित की शिकायत पर पुलिस आगजनी का मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
फ़ोटो
0000000000000000000
चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों को ग्रामीणों ने दबोचा
जागरण, रीवा ।गढ़ थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं ,पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पा रही जिसके चलते इनके हौसले बुलंद है। और आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। चोरी की नियत से घर में घुसे बदमाशों की आहट पाकर घर के सदस्यों की नींद खुली तो शोर शराबा कर दिया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बदमाशों को धर दबोचा और पुलिस को सूचना दे दी, मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रतनलाल साकेत, विष्णु साकेत, हिमांशु साकेत और राज बहोर साकेत के रूप में होना बताया जाता है। घटना गढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लॉरी नंबर 2 की है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि करीब 12 बजे स्थानीय निवासी श्रवण कुमार गुप्ता पिता पन्ना लाल गुप्ता के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया ,छत में बदमाशों के चलने की आहट हुई तो घर के लोगों की नींद खुल गई, दबे पांव घर के सदस्य बाहर निकल कर देखा और शोर कर दिया । बदमाशों के घुसने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए और भाग रहे चारों बदमाशों को धर दबोचा और जमकर धुनाई कर दी। घटनास्थल से ही स्थानीय लोगों ने डायल हंड्रेड को सूचना दी तो मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना ले गई, जिनसे पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र में जमकर मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है ,जिसके चलते नशेड़ी नशे के सेवन करने के लिए आए दिन चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। गनीमत रही कि समय रहते घर के लोगों की नींद खुल गई और चोरी की वारदात नहीं हो पाई और बदमाश के गिरफ्त में आ गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *