जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट,अवैध अस्त्र के साथ आरोपी गिरफ्तार 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

जमीनी विवाद को लेकर महिला के साथ मारपीट
virat24 रीवा। पुराने जमीनी विवाद को लेकर महिला के घर में घुसकर तीन पड़ोसियों ने मारपीट कर दी। घायल महिला को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सहीजना गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रीता यादव का उसके पड़ोसी गोविंद यादव, रामानंद यादव ,शिवानंद यादव के साथ जमीनी विवाद चल रहा था ,बुधवार को दोनों पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने महिला के घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसको गंभीर चोट पहुंची, शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बीच बचाव किया, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है, जिसे पुलिस के द्वारा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0000000000000000000

अवैध अस्त्र के साथ  आरोपी गिरफ्तार 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
virat24 रीवा ।पुलिस के द्वारा नशा और अवैध शस्त्र धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत अतरैला पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जिनके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट और आबकारी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अतरैला थाना प्रभारी आरयस सिंह बागरी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लुक में रामनाथ चर्मकार पिता गयादीन चर्मकार उम्र 54 वर्ष निवासी लुक देसी भरमार बंदूक रख कर लोगों को धमकी दे रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने अपने हमराह बल के साथ घेराबंदी की तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गया, जिसके कब्जे से भरमार बंदूक जप्त की गई है आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया।
0000000000000000
अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
virat24, रीवा। पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों के अवैध बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अतरैला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है , जिनके कब्जे से देशी शराब जप्त की गई है । पहली कार्यवाई में रामनाथ चर्मकार पिता गयादीन चर्मकार को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 5 लीटर देशी महुआ शराब जप्त की गई है। दूसरी कार्यवाई में कल्लू कोल पिता गणेश कोल उम्र 55 वर्ष निवासी लुक को गिरफ्तार किया  है जिसके कब्जे से 5 लीटर महुआ शराब जप्त की गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। तीसरी कार्यवाई में अशर्फीलाल पिता देव शरण कहार उम्र 57 वर्ष निवासी लुक को गिरफ्तार किया गया है जिसके कब्जे से 5 लीटर देसी महुआ शराब जप्त की गई है।
000000000000000000
अतिक्रमण विरोधी दस्ते को देखकर आत्मदाह के प्रयास करने वाले के खिलाफ मामला दर्ज
virat24, रीवा। नगर निगम, राजस्व और पुलिस की टीम के द्वारा शासकीय और निजी  जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों से जमीनों को मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है ,इसी कड़ी में सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत बैजू धर्मशाला के सामने किए गए अतिक्रमण को बीते दिनों हटाया गया था, साथ ही एक अन्य अतिक्रमण कारी के द्वारा मोहलत मांगी गई थी, जिसकी समय सीमा पूर्ण होने पर बुधवार को एक बार फिर पुलिस नगर निगम और राजस्व अमला पहुंचा तो दल को देखते ही अतिक्रमण कारी छत में चढ़ गया और हंगामा खड़ा कर दिया। जब अतिक्रमण विरोधी दल उसकी एक नहीं सुनी तो अपनी पत्नी के साथ अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बचाया गया, पुलिस आत्महत्या का प्रयास करने वाले पप्पू कनौजिया और उसकी पत्नी विमला कनौजिया के खिलाफ 353, 309 ,34 आईपीसी की धारा के तहत मामला पंजीबद्ध कर हिरासत में ले लिया है।
000000000000000000000
अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्यवाई
नसिली कफसीरप के साथ दो गिरफ्तार
virat24रीवा । मादक पदार्थों के अवैध बिक्री के खिलाफ पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत आधा दर्जन से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है ,जिनके खिलाफ आबकारी और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगह दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, पहली कार्यवाई में तेरसिया साकेत पति रामाधार साकेत उम्र 40 वर्ष निवासी रानी तालाब को पकड़ा गया है जिसके कब्जे से 15 पाव देशी शराब जप्त की गई है, दूसरी कार्यवाही में आरोपी राजेश कुछबंधिया पिता छेदीलाल कुछबंधिया उम्र 35 वर्ष निवासी रानी तालाब को अवैध शराब की बिक्री करते पकड़ा गया है, जिसके कब्जे से 21 पाव देसी प्लेन मदिरा जप्त की गई 
नशीली कप सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
 मनगवां पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पकड़े गए आरोपी अमित जयसवाल पिता बैजनाथ जयसवाल निवासी जनेह  से 38 ऐसी नशीली कफ सिरप  जब की गई है जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला पंजीबद्ध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *