थाना परिसर में आगजनी करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार 22 लोगों के खिलाफ दर्ज की गई थी एफ आई आर14 गिरफ्तार आठ की तलाश जारी virat24 ,रीवा ।थाना परिसर में युवक की मौत के बाद उग्र ग्रामीणों ने आगजनी की वारदात को अंजाम दिया था ,जिसके बाद पुलिस ने 22 लोगों के खिलाफ नाम दर्ज शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं का मामला दर्ज किया था। उक्त मामले में 11 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया गया था, फरार 11 व्यक्तियों में से सोमवार को पुलिस ने 3 व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अभी भी 8 फरार चल रहे हैं ,जिनकी पुलिस तलाश कर रही है । गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र सिंह पिता हजारीलाल सिंह, पुष्पेंद्र सिंह पिता कमलेश सिंह और देवेंद्र सिंह उर्फ डॉक्टर पिता भागवत तीनों निवासी दमौती थाना जनेह के बताए जाते हैं। जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि 15 अगस्त 2018 को विपिन पटेल नाम के युवक के साथ थाना क्षेत्र के तिवारी परिवार के द्वारा मारपीट की गई थी ,घटना के बाद घायल को थाना लाया गया लेकिन पुलिस उसे अस्पताल पहुंचाने की वजह थाने में बैठा रखा, जहां हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी लेकिन थाना परिसर में ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस द्वारा मारपीट करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया था और थाना परिसर में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया ।जिसमे कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। इस दौरान पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा था और पुलिस ने नाम दर्ज 22 लोगों के खिलाफ 147, 148, 149, 186, 353 ,323, 294, 506 427 ,307, 436 एवं लोक संपत्ति नुकसान अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। उक्त मामले में अभी भी 8 आरोपी फरार चल रहे हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 000000000000000000000000 ठेला संचालक हुआ साइबर अपराध का शिकार फोन पे करने के नाम पर की गई ठगी , रीवा। जिले में साइबर अपराध अपनी जड़ें जमाता जा रहा है। आए दिन बड़े व्यापारियों से लेकर छोटे छोटे व्यापारी और आम लोग इनका शिकार हो रहे हैं । अपराधियों ने एक ठेले में अमावट बेचने वाले को अपना शिकार बनाया है। जिससे सामान के साथ-साथ नगदी पैसा लेकर फोन पे से भुगतान करने की बात कही और एक फर्जी मैसेज दिखाकर रवाना हो गया। जब दुकानदार के खाते में पैसा नहीं पहुंचा तो उक्त नंबर पर फोन लगाया तो युवक आजकल पर टालता रहा। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रकाश चौराहे की बताई जाती है। मेरी जानकारी के अनुसार भोला प्रसाद खटीक निवासी तरहटी अमावट बेचने का काम करता है, जिसकी दुकान मैं संजू सिंह नाम का व्यक्ति पहुंचा और 1 किलो अमावट खरीदा साथ ही डेढ़ सौ रुपए नगदी लेकर उसके फोन पे से 500 भुगतान करने की बात कही। दुकानदार युवक के झांसे में आ गया और सामान के साथ-साथ नकदी दे दिया और अपने मोबाइल नंबर पर पे करने की बात कही । उक्त युवक के द्वारा फोन पे में पैसा भेजने का मैसेज दिखाया गया और वहां से चला गया। कुछ समय बाद दुकानदार ने चेक किया तो उसके खाते में पैसा नहीं पहुंचा तो उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया तो युवक उसे टालते हुए आकर पैसा देने की बात कही , लेकिन कई दिन बीतने के बाद जब उक्त युवक के द्वारा पैसा नहीं दिया गया तो पीड़ित शिकायत दर्ज कराया है। 0000000000000000000 धारदार चाकू के साथ युवक पकड़ाया जागरण, रीवा।चाकू दिखाकर लोगों में भय फैलाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया । पकड़ा गया युवक गोलू भारतीय पिता छोटेलाल पासी उम्र 19 वर्ष निवासी पठान का पूरा थाना कौंधियारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश का बताया जाता है । जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी सोमवार की सुबह करीब 10बजे युवक अपने हाथ में चाकू लेकर थाना क्षेत्र में दहशत फैला रहा है ,सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया।
0000000000000 शराब का दुकान का कैश काउंटर तोड़कर नगदी पार आरोपी गिरफ्तार रीवा। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत फोर्ट रोड में सर्राफा कारोबारी के दुकान में घुसकर काउंटर तोड़कर बदमाश ने 12000 नदी पार कर दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने थाने में दर्ज कराया, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी , मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस राजेंद्र सोनी उर्फ लाला सोनी पिता रमेश सोनी उम्र 20 वर्ष निवासी तरहटी को हिरासत में ले लिया, जिसने पूछताछ करने पर वारदात को कबूल करते हुए चोरी किया रुपया बरामद करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार ओम प्रकाश सोनी पिता खरपतु सोनी उम्र 38 वर्ष निवासी फोर्डरोड थाना सिटी कोतवाली 27 फरवरी को दुर्गा मंदिर के पास अपनी दुकान का सटर बंद कर बाथरूम चला गया था, कुछ देर बाद वापस आया तो अज्ञात बदमाश ने दुकान के काउंटर को तोड़कर नगदी 12000 चोरी कर लिया था, जिसकी जानकारी होने के बाद कोतवाली थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया । बताया जाता है कि पकड़ा गया आरोपी क्षेत्र का शातिर बदमाश है जिसके खिलाफ मारपीट, गुंडागर्दी, सट्टा एक्ट के कई अपराध दर्ज है। 000000000000000000 मऊगंज से अपहृत किशोरी रीवा से दस्तयाब मऊगंज और समान पुलिस की मेहनत से दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द ,रीवा। अलग-अलग क्षेत्रों से अपहृत 2 किशोरियों को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया ,जिमके बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया। बताया जाता है कि मऊगंज थाना क्षेत्र से दो किशोरियो का अपहरण हो गया,परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी, जिन्हें दस्तयाब कर लिया गया। बताया जाता है कि दोनों किशोरिया घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी ,जब देर रात तक वापस नहीं आई तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई ,, सूचना मिलते ही मऊगंज पुलिस जिले के सभी थाना प्रभारियों को सूचित किया और साइवर सेल की मदद ली गई। जानकारी हुई कि दोनों किशोरिया नए बस स्टैंड के पास देखी गई है। जिसकी सूचना समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता को दी गई तो तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने दोनों को दस्तयाब कर मऊगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया, जिनके बयान दर्ज करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 00000000000000000 शराब की बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार ,रीवा ।अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है, जिसमें एक युवक 18 पाव देसी शराब और दूसरे के कब्जे से 19 पाव देसी मसाला शराब जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चोरहटा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की दीपक साकेत उम्र 22 वर्ष निवासी नई बस्ती थाना चोरहटा अवैध देसी प्लेन मदिरा की बिक्री कर रहा है ।आरोपी को गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो 18 पाव देसी मसाला शराब जप्त हुई, जिसके तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। वहीं दूसरी कार्यवाई विश्वविद्यालय पुलिस के द्वारा की गई, जिसमें आरोपी सुमित यादव पिता अंगू यादव निवासी बोदाबाग को अवैध देसी प्लेन मदिरा की बिक्री करते पाया गया ,आरोपी के कब्जे से 19 पाव देशी मसाला शराब जप्त की गई है। 0000000000000000ReplyForward | | |