रीवा में बन रही विंध्य की सबसे महंगी और घटिया सड़क
नेता रिश्तेदार अधिकारी जनता के पैसे से भर रहे तिजोरी
virat24 रीवा में विन्ध्य की सबसे महंगी कंक्रीट सड़क बन रही है ,केंद्र से मिली राशि पर मिलकर लीपापोती की जा रही है, सिर्फ 11 किलोमीटर सड़क बनाने में 100 करोड़ खर्च हो रहा हैं ,1 किलोमीटर सड़क9.50 करोड़ की बन रही है। ताज्जुब तो यह है कि इसमें बेस पुराना ही उपयोग हो रहा है ,लेकिन लागत कम नहीं हुई ,डब्ल्यूएमएस का भी खर्च बच गया, लेकिन लागत बराबर लग रही है, रीवा में यह विंध्य की सबसे महंगी और सबसे घटिया बन रही हैं। विंध्य में कोई भी राष्ट्रीय राजमार्ग मॉडल सड़क से महंगी नहीं बनी है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 17 वर्षों से किए जा रहे सड़क के निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार में अब नेता रिश्तेदार अधिकारी आखिरी कील ठोकते हुए अपनी तिजोरी भरने का काम कर रहे हैं।
Vo- चोरहटा से रतहरा तक करीब 14 किलोमीटर लंबी सड़क में 11 किलोमीटर सड़क का कंक्रीटीकरण किया जाना है। वन टाइम सेटेलमेंट योजना के तहत भूतल परिवहन मंत्रालय से रीवा को 150 करोड़ की राशि मिली है। इसमें सड़क के कंक्रीटीकारण के साथ ही समान तिराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण भी शामिल है। इस प्रोजेक्ट को शुरू हुए करीब 3 साल का समय गुजर गया, अब तक प्रोजेक्ट आधा भी पूरा नहीं हुआ । यह सड़क विन्ध्य की सबसे महंगी सड़क भी मानी जा रही है ,विन्ध्य में कोई भी ऐसी सड़क नहीं जो इतनी महंगी बन रही हो, 14 किलोमीटर सड़क के लिए केंद्र से राशि स्वीकृत कराई गई, राशि 14 किलोमीटर के लिए मिली तो सड़क की लंबाई घटाकर 10 .50 किलोमीटर कर दिया गया ,पुरानी एनएच के बेस पर ही कंक्रीट की परत बिछाई जा रही है, इस सड़क में कहीं भी पुल पुलिया नहीं बन रही है, सीधी कंक्रीट सड़क ही बनाई जा रही है, इस पर भी प्रति किलोमीटर सड़क की कास्ट करीब 9.52 करोड़ पर किलोमीटर पहुंच रही है। इसके मुकाबले में एनएच और पीडब्ल्यूडी की कोई भी सड़क महंगी नही रही है । इसी सड़क के साथ कई सड़कें बन कर पूरी हो गई और यह अभी अधूरी है ,जो सड़क बन रही है उसका घटिया निर्माण किया जा रहा है। अगर तुलना करें रीवा से सिरमौर तक बनी सड़क में तो एक जर्क नहीं है कहीं सड़क धसी ना फ़टी जबकी रतहरा से चोरहटा तक बन रही सड़क में जर्क ही जर्क है। रीवा से सीधी मार्ग- रीवा से जबलपुर मार्ग का भी यही हाल है, लेकिन चोरहटा से रतहरा रोड अपनी घटिया निर्माण ,और निर्माण में हो रहे भरस्टाचार की कहानी यहां के जर्क और धंसी सड़क चीख- चीख कर बता रही है, जो सड़कें बनी है उनकी लागत और प्रति किलोमीटर खर्च की अगर तुलना करें तो बेला से सतना 48 किलोमीटर सड़क बनाई गई जिसकी लागत 315 करोड़ यानी प्रति किलो मीटर 6 दशमलव 56 करोड़ आई। मंनगमा से चाकघाट जिसकी लंबाई 52 किलोमीटर है लागत 419 करोड़ है प्रति किलोमीटर खर्च की बात करें तो 7 दशमलव 87 करोड़पति किलोमीटर आया है, रीवा से हनुमना 94 किलोमीटर सड़क बनी है जिसका खर्च 736 करोड आया है प्रति किलोमीटर खर्च की बात करें तो 7.8 तो करोड़ों रुपए आया, रीवा से चुरहट की लंबाई 57.80 किलोमीटर है जिसकी लागत 259 करोड़ है प्रति किलोमीटर की बात करें तो चार .54 करोड़ आई है। जबकी चोरहटा से रतहरा की बात करें जिसकी लंबाई 10 किलोमीटर है जिसका प्रति किलोमीटर 9.52 करोड रुपए खर्च आ रहा है। अब आप समझ गए होंगे कि यह सबसे महंगी और घटिया सड़क का पैसा किसकी तिजोरी में जा रहा है।