सत्ता के आड़ में अपने कारनामों को छुपाना कभी न कभी महंगा पड़ जाता है

virat24-सत्ता के आड़ में अपने कारनामों को छुपाना कभी न कभी महंगा पड़ जाता है,सत्ता  परिवर्तित होती हैं और जब दल बदलू सत्ता की छत्रछाया में मतलब निकलने पहुचते  हैं, तो कोई ना कोई ऐसा अधिकारी आ जाता है जो इनकी हकीकत को समझ लेता है। अगर वह कार्यवाही शुरू किया तो फिर शुरू होता है आरोप-प्रत्यारोप। हम बात कर रहे हैं ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी का। जिन्होंने आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के रीवा दौरे के दौरान राज निवास में पत्रकार वार्ता किया ,जहां बीडी शर्मा ने ठहरे थे। जहां सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है कि राज निवास में संजय त्रिपाठी ने किस हैसियत से पत्रकार वार्ता किया। बताया जाता है कि जैसे ही बीडी शर्मा पत्रकारों से रूबरू होने के बाद उठे तो मीडिया कर्मियों को पकड़कर संजय त्रिपाठी ने राजनिवास के कमरे में  पत्रकार वार्ता कर डाली।  इस दौरान स्थानीय विधायक पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रताड़ित किया जाता है ,संजय त्रिपाठी ने अपनी घनिष्ठता मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और बीडी शर्मा से बताते हुए अधिकारियों पर कहीं दबाव बनाने का प्रयास तो नही कर रहे हैं ।श्री त्रिपाठी ने कहा कि मैं पिछले 10 वर्षों से पार्टी में हू और हर चुनाव में भाजपा को जिताया हूँ। आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी सत्ता में थी तो यही संजय त्रिपाठी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे, भाजपा सत्ता में आई तो पुनः भाजपा में शामिल हो गए। मामला पड़रा स्थित इनके द्वारा बनाए गए बिल्डिंग का है। जहां गुरुवार को नगर निगम का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, बताया जाता है कि अवैध रूप से भवन का निर्माण कराया गया है, कहा तो यहां तक जाता है की रजिस्ट्री कम एरिया की है जबकि निर्माण कार्य ज्यादा में किया गया है। और नक्शा पास कराने में भी गोलमोल किया गया है। यह वही ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय त्रिपाठी है जो कभी मीडिया पर तो कभी पूर्व विधायक और वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा पर तो कभी स्थानीय विधायक पर आरोप लगाकर अपने आपको बचाने का प्रयास कर रहे हैं, अब इनका निशाना अपनी ईमानदारी से कार्य करने वाले रीवा कलेक्टर इलैयाराजा बने हैं। जिन पर इन्होंने आरोप लगाया है कि स्थानीय नेता के दबाव में उनका क्रशर बंद कराया जा रहा है, उनके घर गिराने का प्रयास किया जा रहा है। आइए सुनाते संजय त्रिपाठी ने क्या कहा।

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *