कार से टकराई स्कूटी अधेड़ घायल virat24 रीवा। तेज रफ्तार स्कूटी शावर सड़क के किनारे खड़ी कार से टकरा गया , टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी के जहां परखच्चे उड़ गए वहीं स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि घायल सिलपरा का रहने वाला है। जिसकी स्कूटी क्रमांक एमपी 17 एस 525 7 के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पहचान की गई है। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचा है, और पुलिस को सूचना दी है, स्कूटी सवार के सिर में गंभीर चोट होने के चलते हालत गंभीर बनी हुई है। घटना अमहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पीटीएस चौक की बताई जाती है। फ़ोटो 000000000000000 देसी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार virat24 रीवा । पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थो की बिक्री परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने दबिश देकर अधेड़ को गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से 32 देशी शराब जप्त की गई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द किया गया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी जगदीश ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली थी की थाना क्षेत्र अंतर्गत भटलो गांव निवासी कमल सिंह पिता कंकराज सिंह उम्र 50 वर्ष अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लेलिया और तलासी ली तो 32 पाव देसी शराब जप्त की गई। 00000000000000000000 जहर खाकर युवती ने की आत्महत्या virat24 रीवा । युवती ने घर में जहर का सेवन कर लिया, परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के बासा गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार कमला रावत पिता मोहन रावत उम्र 18 वर्ष बीती रात अज्ञात जहर का सेवन कर लिया , युवती को उल्टी होना शुरू हुई तो परिवार के लोगों को जानकारी हुई ,जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया , युवती किन कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाया है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है और मामले की विवेचना कर रही है। 0000000000000000000000 नहर में नहाने गया युवक पानी में डूबा गोताखोरों की मदद से निकाला गया शव virat24 रीवा। नहर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई । कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से शव बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है। युवक की पहचान अतुल मिश्रा पिता मदनलाल उम्र 19 वर्ष निवासी प्रेम का पुरवा अमेठी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत छिजवार नहर के किनारे चालक और खलासी नहाने पहुंचे थे,चालक गाड़ी के पास वापस चला गया, लेकिन खलासी वापस नहीं पहुंचा कुछ समय बाद तलाश शुरू की गई, इसी दौरान स्थानीय लोगों ने देखा तो नहर के किनारे उसके कपड़े रखे थे, तो पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की, तो करीब 5 घंटे कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूर शव बरामद हुआ, जिसका पंचनामा कार्यवाई कर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।बताया जाता है कि ट्रक चालक उत्तर प्रदेश से जेपी सीमेंट फैक्ट्री सीमेंट लोड करने आया था जहां छीजवार स्थित नहर में खलासी नहाने गया और डूबने से उसकी मौत हो गई फ़ोटो 00000000000000000ReplyForward | | |