यूपी का शातिर अपराधी समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन बिल्डिंग में काट रहा था फरारी मामूली विवाद पर साथी श्रमिक को चाकू से गोद कर

यूपी का शातिर अपराधी समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन बिल्डिंग में काट रहा था फरारी
मामूली विवाद पर साथी श्रमिक को चाकू से गोद कर किया हत्त्या का प्रयासमामला दर्ज आरोपी गिरफ्तार
virat24, रीवा। सिरमौर चौक स्थित निर्माणाधीन समदड़िया कंपलेक्स मैं बीती रात दो श्रमिकों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, मारपीट की घटना में एक श्रमिक ने दूसरे के पेट में चाकू घोंप दिया। घटना के बाद श्रमिकों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया, आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया और आरोपी श्रमिक को हिरासत में ले लिया। घायल की हालत गंभीर बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार रोहित यादव पिता बलराम यादव उम्र 25 वर्ष निवासी बिलहरी जिला जबलपुर अपने साथी श्रमिक अजय कुमार सेन निवासी नैनी उत्तर प्रदेश के साथ देर रात विवाद हो गया, इसी दौरान रोहित यादव ने अपने पास रखा धारदार चाकू अजय के पेट में घोंप दिया,आरोपी ने लगातर तीन चाकू घोंप कर हत्त्या का प्रयास किया। चाकू लगते ही वह लहूलुहान होकर जमीन में धराशाई हो गया और खून की धार बहने लगी, घटना के बाद मौके पर पहुंची अमहिया  पुलिस ने आरोपी को धारदार चाकू के साथ हिरासत में ले लिया और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। श्रमिकों के बीच विवाद की वजह खाने पीने के बाद शुरू हुई कहासुनी है । जिसके चलते आरोपी ने साथी श्रमिक के पेट में 3 चाकू से वार कर दिया। लगातार किए गए ताबड़तोड़ चाकू के हमले से श्रमिक की आंत बाहर आ गई, पकड़े गए आरोपी के संबंध में बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के नैनी का रहने वाला है ,जहां अलग-अलग थानों में कई अपराध दर्ज है। आरोपी उत्तर प्रदेश पुलिस से बचने के लिए जबलपुर मैं अपना ठिकाना बना लिया था और समदरिया बिल्डर के निर्माणाधीन भवन में कार्य कर रहा था, जहां अपने उत्तर प्रदेश निवासी श्रमिक से विवाद होने पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया है।
फ़ोटो
श्रमिकों के बीच देर रात विवाद हुआ था, जिसमें एक श्रमिक ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया है, सूचना मिलते ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया और आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है, आरोपी के कुछ आपराधिक रिकार्ड उत्तर प्रदेश से मिले हैं अन्य अपराधों  की जानकारी जुटाई जा रही है।
शिवा अग्रवाल थाना प्रभारी अमहिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *