खतखरी चौकी अंतर्गत चली गोली बाल-बाल बचा युवक

खतखरी चौकी अंतर्गत चली गोली बाल-बाल बचा युवक

virat24,रीवा ।जिले के शाहपुर थाना के खटखरी चौकी अंतर्गत स्कूटी सवार युवकों के ऊपर  गोली चलाए जाने की खबर है। बताया जाता है कि   हनुमना से सर्राफा व्यापारी अपने साथी के साथ लौट रहा था, जो कि पतुलखी के लिए जा रहा था। अचानक उसकी स्कूटी में गोली लगी जिसके चलते वह अनियंत्रित हुआ और गिरने से बाल-बाल बचा है हालांकि उसे पहले यह आभास नहीं हुआ की गोली लगी या कुछ टायर फटा स्कूटी सवार युवकों ने टायर सुरक्षित देख घर चले गए घर पहुंच कर देखा तो स्कूटी में गोली के निशान थे जिसके बाद थाना पहुंचे और पुलिस को सूचना दिया है व्यापारी के ऊपर गोली चलने की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी मऊगंज विजय डावर थाना पहुंचे और युवकों से पूछताछ किया है हालांकि बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार युवक स्कूटी के बगल से गुजरे थे जिनके द्वारा गोली चलाई गई है, उनका क्या उद्देश्य था इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मऊगंज एडिशनल एसपी विजय डावर ने मौका मुआयना किया है और युवक से पूछताछ किया है, गनीमत रही कि गोली युवको को नहीं लगी अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी, मिली जानकारी के अनुसार सर्राफा व्यापारी पुष्पेंद्र सोनी अपने साथी लाला अंसारी के साथ एक्टिवा गाड़ी से घर लौट रहे थे ,रात्रि करीब  8,30 बजे नेशनल हाईवे में अपने घर के करीब पहुंचे तभी उनके ऊपर गोली चलाई गई है। हालांकि सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि उन्हें किसी पर शंका नहीं है ना ही किसी से दुश्मनी है। जिशके चलते माना जा रहा है कि आरोपी सराफा कारोबारियों का पीछा करते हुए आए थे और सून सान  जगह पाकर गोली चलाई है।जिसके पीछे लूट का भी उद्देश्य हो सकता है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर घेराबंदी की है। घटना के संबंध में एडिशनल एसपी विजय डावर ने कहा कि प्रथम दृष्टया स्कूटी में लगे निशान को देखकर लग  रहा है कि गोली चली है ,लेकिन किस उद्देश्य से बदमाशों ने गोली चलाई है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है गोली चलाने वालों की तलाश की जा रही है।
00000000000000[19/02, 23:00] रिपोर्टर सहारा समय रीवा: मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को हाईवा ने कुचला मौके पर मौत
virat24 ,रीवा ।पुलिस ओवरलोड वाहनों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चला रही है। इसके बावजूद बेलगाम भागते वाहन निर्दोषों की जान ले रहे है। दिल दहलाने वाली घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोही के पास घटित हुई है ,जंहा मोटरसाइकिल सवार अधेड़ को हाईवा चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए कुचल दिया, घटना में  अधेड़ की मौके पर मौत हो गई, वहीं मोटरसाइकिल के चिथड़े उड़ गए  । घटना की जानकारी लगते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और हाइवा चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौका पाते ही भाग निकला। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया । बताया जाता है कि हाइवा क्रमांक यूपी 70डिटी 1444 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मारी है। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *