| सोने चांदी के जेवर नगदी सहित बोलेरो कार चोरी सोता रहा परिवार बदमाशों ने दिया चोरी की वारदात को अंजाम सिरमौर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में हुई घटना virat24 रीवा। गुरुवार की रात बदमाशों ने सिरमौर थाना क्षेत्र के उमरी गांव में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी सुबह हुई जब घर के सदस्य सो कर उठे तो दरवाजा खुला मिला और घर के बाहर खड़ी बोलेरो कार नदारद थी। जिसे देखकर घर के अंदर अन्य कमरों की जांच पड़ताल की तो घर में रखे सोने चांदी के जेवर और नगदी भी नदारद मिले। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया ।। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौका मुआयना किया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एफएसएल और डॉग स्कॉट को मौके पर बुलाया गया, जहां पहुंची सभी टीमों ने मौका मुआयना कर अहम साक्ष्य जुटाए है। बताया जाता है कि पूरा परिवार घर में सो रहा था, किसी को आहट नहीं हुई, जिसके पीछे बताया जा रहा है कि बदमाशों ने किसी बेहोशी का स्प्रे कर घर के सदस्यों को गहरी नींद में सुला दिया जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार वंश गोपाल त्रिपाठी पिता इंद्रदिन त्रिपाठी उम्र 68 वर्ष निवासी उमरी का परिवार घर में सो रहा था, सुबह सो कर उठे तो घर का दरवाजा खुला था, जिसे देखकर घर में सनाका खिंच गया। घर के सदस्य बाहर निकले तो घर के सामने खड़ी बोलेरो कार भी नदारद थी वही अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे 10000 नकदी और सोने-चांदी के कीमती आभूषण नदारद थे। बताया जाता है कि बदमाशों ने लगभग दस लाख रु का सामान पार कर दिया है। और घर के सदस्यों को भनक नहीं लगी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस डॉग स्क्वाड के साथ पहुंची और साक्ष जुटाया, हालांकि की पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं ,फिर भी पुलिस मिले साक्ष्यों के आधार पर बदमाशों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। 000000000000000000
घर में घुसा डम्फर बड़ी घटना टली virat24, रीवा। सीधी सड़क हादसे के बाद पुलिस, आरटीओ यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने में लगा है, वही लापरवाह डंफर चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए घर में टक्कर मार दिया ,गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ, घटना मऊगंज थाना क्षेत्र के जौहरा गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार ब्रहस्पति सिंह निवासी जौहरा के घर शुक्रवार की सुबह डम्फर क्रमांक एमपी 19 एचए6310 के चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया । घटना की शिकायत पीड़ित के द्वारा थाने में दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामला दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया है। 00000000000000 धारदार औजार के साथ आरोपी गिरफ ,virat24 रीवा। धारदार चाकू लेकर दहशत उत्पन्न करने वाले युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जिसके खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पुष्पेंद्र उर्फ मिथुन तिवारी पिता कुंडल उम्र 25 वर्ष निवासी गुढ़ धारदार हथियार लेकर भय का वातावरण उत्पन्न कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसकी तलाशी लेने पर धारदार चाकू बरामद हुआ है। जिसे खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाई की गई है। 0000000000000000000 चुहिया घाटी में ट्रेलर गिरा खाई में घटना के दौरान एक अन्य ट्रक आया चपेट में virat24, रीवा। छुहिया घाटी इन दिनों घटनाओं के लिए चर्चित है। नए वर्ष की शुरुआत से ही घाटी में लगातार हादसों का सिलसिला जारी है। जहां नए वर्ष की शुरुआत के पहले सप्ताह में ही 3 शिक्षकों की जान चली गई वही फरवरी माह में इसी घाटी की वजह से 53 लोग मौत की गाल में समा गए। पुलिस प्रशासन जहां यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा हुआ है, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर बड़ा हादसा टल गया। बताया जाता है कि शहडोल की तरफ से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया , जिसकी चपेट में आने से एक अन्य ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि ट्रक चालकों को मामूली चोट आई और बड़ी घटना घटित होने से बच गई। हालांकि दोनों वाहन चालकों के द्वारा किसी प्रकार की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और मौका मुआयना कर लौट आया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई यात्री वाहन ट्रेलर की चपेट में नहीं आया, वरना एक बार फिर जनवरी में गर्म क्लिंकर लोड ट्रक से हुई घटना दोहराई जा सकती थी ।ReplyForward | |