मोबाइल दुकान की दीवार तोड़ कर बदमाशों ने चोरी किए दर्जनों मोबाइल

मोबाइल दुकान की दीवार तोड़ कर बदमाशों ने चोरी किए दर्जनों मोबाइल
रीवा । मोबाइल दुकान में बदमाशों ने दीवार तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। घटना मनगवां थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार की बताई जाती है । जहां एक ही दुकान में संचालित  पैथोलॉजी और मोबाइल दुकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है। घटना की जानकारी दुकानदार को सुबह हुई जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो पैथोलॉजी की दीवार टूटी मिली, अंदर जाकर देखा तो रखे लगभग दो दर्जन मोबाइल नदारद थे । घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना किया , वहीं दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार राजीव सोनी पिता राममिलन सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी मनगवां बाजार में मोबाइल और उसी के एक भाग में पैथोलॉजी सेंटर संचालित करता है, दुकानदार बुधवार की रात करीब 11 बजे दुकान बंद कर घर चला गया , गुरुवार की सुबह पहुंचा तो दीवाल टूटी मिली और अंदर जाकर देखा तो  कंपनी के मंहगे मोबाइल चोरी हो चुके थे, दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो नकाब।पास युवक और एक अन्य युवक दिखाई दिया है।पुलिस जिनका पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह भी बताया जाता है कि बदमाशों ने जिस स्थान पर दीवार को तोड़ा है उस स्थान पर फ्रिज रखा हुआ था, लेकिन  बदमाशों ने ठीक फ्रिज के ऊपर दीवार तोड़ी है, जिससे माना जा रहा है कि कोई जानकार व्यक्ति ही चोरी की वारदात में शामिल था।
फ़ोटो00000000000000000

मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
रीवा । मोटरसाइकिल सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार  साजिद अली पिता साबिर अली उम्र 24 वर्ष निवासी सीतापुर खैराबाग तिरु  पट्टी लखनऊ हाल निवास मोनू ढाबा थाना मनगवां कबाड़ का कारोबार करता है । मोटरसाइकिल सवार युवक बुधवार की रात  बैकुंठपुर से मनगवां की तरफ जा रहा था, इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया ।घटना में युवक के सिर में चोट लगी है, जिसका उपचार संजय गांधी अस्पताल में किया जा रहा है।
फ़ोटो
000000000000000
कार में लोड नशीली कफ सिरप बरामद पुलिस को देखकर भागे तस्कर
रीवा। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के परिवहन और बिक्री के खिलाफ कार्यवाई अभियान के तहत सोहागी पुलिस ने उत्तर प्रदेश की तरफ से रीवा आ रही कार को पकड़ा है, जिसमें नशीली कफ सिरप बरामद हुई है। वही अंधेरे का फायदा उठाकर कार सवार युवक भाग निकले, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है । मिली जानकारी के अनुसार सोहागी थाना प्रभारी पवन शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंडिगो कार क्रमांक यूपी 70 एवाई 2050 में नशीली कफ सिरप लेकर तस्कर रीवा की तरफ जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोहागी पहाड़ में नाकेबंदी की तो देर रात्रि उक्त कार अति दिखी  जिसकी घेराबंदी की गई तो बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले ही कार छोड़कर भाग निकले। पुलिस कार की तलाशी ली तो 120 सीसी प्रतिबंधित कफसीरप बरामद हुई । पुलिस ने कार को जप्त कर थाना में खड़ा कर लिया है और गाड़ी के नंबर के आधार पर तस्करों की तलाश कर रही है।
फ़ोटो
0000000000000ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *