क्लिंकर प्लेटफार्म से गिरा श्रमिक मौके पर मौत, रीवा । मंगलवार की शाम जेपी सीमेंट फैक्ट्री नवस्ता में प्लेटफार्म टूटने के चलते गिरने से श्रमिक की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही काफी शंख्या में श्रमिक एकत्र हो गए और प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया । मृतक श्रमिक की पहचान निर्मल बुनकर निवासी गढ़वा थाना चोरहटा के रूप में हुई है। बताया जाता है कि श्रमिक 50 फीट के ऊपर से गिरा है जिस की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है, घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। वहीं परिजनों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और दोषियों के खिलाफ की कार्यवाही की मांग करते हुए आर्थिक मदद की मांग की है। प्रत्यक्षदर्शी कर्मचारियों ने बताया कि 25 साल पुराने प्लेटफार्म में चढ़कर श्रमिक कार्य कर रहा था, जो कार्य के दौरान टूट गया और श्रमिक की मौत हो गई। सभी कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन के दम पर श्रमिकों पर दबाव बनाया जाता है और आए दिन श्रमिकों की मौतें हो रही है।