
विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया
रीवा: माधवराव संप्रे संग्राहालय एवं शोध संस्थान के 40 वें स्थापना दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा तथा पत्रकार महेश श्रीवास्तव तथा शोध संस्थान के संस्थापक विजय श्रीधर उपस्थित रहे। कार्यक्रम मे प्रदेश के प्रमुख समाचार पत्रों के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गयाI

सम्मान समारोह में स्वदेश समूह के प्रधान संपादक राजेन्द्र शर्मा,पत्रिका समूह के जितेन्द चौरसिया, हरि भूमि के उप संपादक: अनूप सक्सेना, दैनिक भास्कर के हरे कृष्ण दुघवोलिया सहित दस वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया गया।