
- पुरानी रंजिश के चलते हमला
- पांच लोग घायल, तीन गंभीर
रीवा: गत दिवस पुरानी रंजिश को लेकर आरोपियों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार बीच-बचाव करने आई दो महिलाएं भी घायल हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।

गढ़ क्षेत्र के डगरदुआ निवासी कपूरचंद्र केवट मंगलवार सुबह भाई अजय का इलाज कराने मोहनलाल केवट के साथ जरहा गांव गया था। वहां से लौटते समय आरोपी रामसजीवन रामसजीवन केवट, अमृतलाल केवट, विकास केवट, सतीश केवट व सलोनी केवट ने रोका और हमला कर दिया। डंडे से जमकर मारपीट की है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर शराबा सुन बीच-बचाव करने आईं लक्ष्मी केवट व रामवती केवट से भी आरोपियों ने मारपीट की है । वह भी घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से तीन लोगों को रीवा रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी शोभनाथ वर्मा ने बताया, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर आगे कार्रवाई की जायेगी ।