पढ़िए बम्बई बाजार में मुस्लिम युवकों का हिंदू महिलाओं पर हमला, बाद में हिंदू संगठन के लोगों ने घेरा थाना

पढ़िए बम्बई बाजार में मुस्लिम युवकों का हिंदू महिलाओं पर हमला, बाद में हिंदू संगठन के लोगों ने घेरा थाना

बंबई बाजार के सामने शुक्रवार दोपहर मुस्लिम युवकों ने हिंदू परिवार की महिलाओं के साथ मारपीट कर दी। घायलों की मदद करने आए स्वजन और अन्य पुरुषों को भी बेरहमी से पीटा गया।

इस घटना से बंबई बाजार, जवाहर मार्ग, बजाजखाना चौक में हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन के पदाधिकारी, भाजपा विधायक और हिंद रक्षक संगठन के कार्यकर्ताओं को थाने पहुंचना पड़ा। घटना दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बंबई बाजार पुलिस चौकी के सामने जवाहर मार्ग की है।

जगजीवनराम नगर निवासी शिपिका वर्मा, बहन नेहा के साथ खरीदारी करने गई थी। लौटते वक्त जवाहर मार्ग पर नेहा की सात वर्षीय बेटी तनवी ने सड़क पर रखे बैनर पर पैर रख दिया। दुकानदार अलताफ ने महिलाओं से अभद्रता की और तनवी को पीट दिया। वह बच्ची का हाथ पकड़कर अंदर ले जाने लगा। विरोध करने पर महिलाओं पर भी हाथ उठाया। शिपिका ने पति सचिन वर्मा को कॉल कर घटना बताई। सचिन साथी दिनेश राजौरे, सन्नी आदि के साथ मौके पर पहुंचा तो अलताफ के साथी भी आ गए। आरोपितों ने डंडे निकालकर सभी को पीट दिया। अलताफ ने कपड़ा काटने वाला छुरा उठा लिया। हमले में दिनेश की अंगुली टूट गई, जबकि सचिन, सन्नी, शिपिका को भी चोट आई है।

जोन-4 के एडिशनल डीसीपी अभिनय विश्वकर्मा के मुताबिक, अलताफ को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपितों की शिनाख्त कर रहे है। फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *