राम जन्म भूमि निकासी मार्ग की दुकानों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

राम जन्म भूमि निकासी मार्ग की दुकानों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर

अगली खबर यूपी के जनपद अयोध्या से है। बताते चलें इन दिनों अयोध्या में अवैध तरीके से लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर के माध्यम से हटाया जा रहा है। जबकि वही जिला प्रशासन की वार्ता में मात्र 15 दुकानदारों ने सहमति पत्र केवल दिया था। बुलडोजर के माध्यम से जब अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा था। तो एक दर्जन से ज्यादा व्यापारी और दुकानदार शासन और प्रशासन के इस रवैया का विरोध कर रहे थे। जब 16 व्यापारियों ने दुकान नहीं खाली की थी तो प्रशासन ने दुकान का गेट तोड़कर सामान को बोरे में सुरक्षित रखकर अतिक्रमण को हटाया। तो वही स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर उत्पीड़न करने का भी आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर एक मुकदमा कोर्ट में लंबित है और स्टे भी मिला है। प्रशासन ने व्यापारियों के सामानों को सुरक्षित रख दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि व्यापारियों का कोई नुकसान ना हो इसका विशेष ध्यान दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *