6 वर्ष की मासूम के साथ एक बच्चे के पिता ने किया दुष्कर्म

विराट24 खबर रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र से है ,जहां एक दरिंदे ने 6 वर्ष की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है, आरोपी एक बच्चे का पिता बताया जाता है। बताया जाता है कि आरोपी पैसे का लालच देकर मासूम को सुनसान स्थान पर ले गया जहां दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है, पीड़िता घर पहुंची तो माँ को जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई और मासूम को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया ,आरोपी मनोज कोल निवासी गिरवो का रहने वाला बताया जाता है, जो सेमरिया थाना क्षेत्र के देवरी ग्राम पंचायत का है ।पुलिस से शिकायत की जानकारी के बाद आरोपी फरार हो गया है ,जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही है ,वही मासूम की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *