21 लाख की फिरौती के लिए भाई का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार

21 लाख की फिरौती के लिए भाई का अपहरण करने वाले आरोपी गिरफ्तार 
पुलिस की घेराबंदी और परिजनों को बैठाने के चलते छोड़कर भागे थे अपहृत को

virat24,रीवा। कार सवार तीन युवकों ने  रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के तहसील के सामने से एक युवक का अपहरण कर लिया था, जिसके फिरौती की रकम 21लाख  मांगे थे, उक्त आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर गुरुवार को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों में दो किशोर बताए जाते हैं। जिनसे पूछताछ करने के बाद बाल न्यायालय में पेश किया गया, जबकि मुख्य आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पकड़े गए  मझगवां थाना गढ़ के बताए जाते है।  गौरतलब है कि विगत दिनों  आरोपियों ने  रिश्ते के भाई का अपहरण कर 21 लाख की फिरौती मांगी थी। युवक के अपहरण की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी तो पुलिस के हाथ पांव फूल उठे। आनन-फानन में पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर युवकों की घेराबंदी करते हुए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी। अपहरणकर्ताओं की पहचान हो चुकी थी, जिसके चलते पुलिस आनन-फानन में आरोपियों के परिजनों को थाने में बैठा लिया, पुलिस के  बढ़ते दबाव को देखते हुए आरोपी युवक को छोड़कर भाग निकले, जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी और आरोपियों की तलाश कर रही थी। घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब 4बजे रायपुर कर्चुलियान तहसील के पास घटित हुई थी जंहा गोलू मिश्रा पिता श्रीकांत मिश्रा उम्र 23 वर्ष निवासी बुढवा के परिजनों ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया कि काले रंग की क्वालिस कार से आरोपी अश्वनी द्विवेदी पिता ऋषि राज द्विवेदी निवासी मझगवां थाना गढ़  अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण कर ले गया है। आरोपी के द्वारा 21 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है । आरोपी की पहचान होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली थी और आनन-फानन में नाकेबंदी कर दी, साथ ही साइबर की मदद से लोकेशन ट्रेस करते हुए पुलिस ने पीछा किया तो दूसरी टीम आरोपियों के परिजनों को उठा कर थाना ले आई। पुलिस के द्वारा बनाए गए दबाव के चलते आरोपियों ने युवक को रामनई पेट्रोल पंप के पास छोड़कर भाग निकले थे। घटना के संबंध में अपहृत युवक गोलू मिश्रा ने पुलिस को बताया कि अपहरण करने वाले लाल रंग की गाड़ी से उसे बैठा कर ले गए थे, जो रास्ते में उसके साथ जमकर मारपीट किया है। अपहरण करने वालों की संख्या 3 थी जिसमें अश्विनी द्विवेदी और दो अन्य शामिल थे ।बताया जाता है की  अपहरण करने वाला अपहृत के बुआ का बेटा है जिसका पैसों को लेकर विवाद चल रहा है।  अपहरणकर्ता के पिता ऋषिराज तिवारी डॉ थे जो रिटायर्ड के बाद खत्म हो चुके हैं ,जिनके बेटे अश्विनी द्विवेदी का कहना है कि रिटायर्ड के समय उन्होंने अपना पैसा बुआ को दे दिया था ,उनकी मौत के बाद अब बुआ उसका पैसा वापस नहीं कर रही है। उन्हीं पैसों की मांग को लेकर युवक का अपने दो नाबालिग  साथियों के साथ अपहरण किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *