108 एंबुलेंस के पायलट और चिकित्सकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,निजी एंबुलेंस संचालक कर रहे प्रताड़ित

108 एंबुलेंस के पायलट और चिकित्सकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन ,निजी एंबुलेंस संचालक कर रहे प्रताड़ित

विराट24 -शासन की अति महत्वकांक्षी सेवा 108 के कर्मचारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। दर्शल संजय गांधी अस्पताल मरीज लेकर पहुंचने वाले स्टाफ के साथ निजी एंबुलेंस संचालकों के दलालों के द्वारा मारपीट की जा रही है, ज्ञापन सौंपने वाले कर्मचारियों ने बताया कि मरीजों को लाने ले जाने के दौरान उनके साथ अभद्रता की जाती है ,शासन मरीजों को मुफ्त में उनके घर से अस्पताल पहुंचाने की सुविधा दे रही है इसके बावजूद अगर किसी मरीज को उनके द्वारा रीवा से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र या घर छोड़ा जाता है तो एंबुलेंस संचालकों के द्वारा उन्हें यह कह कर प्रताड़ित किया जाता है कि उक्त मरीज का नंबर उनके पास है और उनसे बात हुई है। दर्शल पूरा मामला निजी एंबुलेंस संचालकों की मोटी कमाई का है, जिनके द्वारा मनमानी कर ते हुए शासकीय एम्बुलेंस संचालकों को परेशान किया जा रहा है और मरीजो के परिजनों को लूटा जा रहा है। इतना ही नहीं पार्किंग ठेकेदार और दलालों के द्वारा अस्पताल में मरीज उतारते और चढ़ाते समय उन्हें परेशान किया जा रहा है। अगर प्रशासन शीघ्र ही दोषियों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करता तो एंबुलेंस संचालकों ने सेवा बंद करने की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *