??पहली बार भारतीय नौसेना के युद्धपोत पर दो महिला अधिकारियों सब-लेफ्टिनेंट कुमुदिनी त्यागी व सब-लेफ्टिनेंट रीति सिंह की तैनात होंगी। इनको 21 सितंबर 2020 को नौसेना की हेलिकॉप्टर स्ट्रीम में ऑब्जर्वर यानी बतौर एयरबोर्न टेक्टीशियन चुना गया है। ??इनको युद्धपोत में क्रू के तौर पर तैनात किया जाएगा। अब तक महिलाओं की एंट्री फिक्स्ड विंग एयरक्राफ्ट तक सीमित थी, जो समुद्र तट के पास ही टेक ऑफ और लैंडिंग करते थे। ??कुमुदिनी त्यागी व रीति सिंह पहली बार भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल के समद्री टोही और पनडुब्बी रोधी युद्धक विमानों में सेवा देंगी। ??ऑब्जर्वर कोर्स के तहत इन्हें एअर नेविगेशन, उड़ान प्रक्रियाओं, हवाई युद्ध में नियोजित रणनीति, पनडुब्बी रोधी युद्ध और हवाई हवाई प्रणाली संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *