₹60000 की रिश्वत लेते r.i. गिरफ्तार

इस वक्त की बड़ी खबर है उमरिया जिले से, जहां राजस्व निरीक्षक 60000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है, उक्त कार्यवाही रीवा लोकायुक्त पुलिस के द्वारा की गई है ,बताया जाता है कि शिकायतकर्ता शेख करीमुल्ला खान निवासी चंदिया जिला उमरिया ने शिकायत की थी कि वह सेवानिवृत्त ऑपरेटर है और कृषक। पीड़ित की बहू की जमीन का सीमांकन एवं पैतृक जमीन का सीमांकन करने की एवज में राजस्व अधिकारी लालमणि प्रजापति उससे रिश्वत की मांग कर रहा है, शिकायत मिलते ही पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त ने एक टीम गठित कर शिकायत की जांच करवाई तो शिकायत सही मिली, जिसके बाद निरीक्षक राजेश पाठक निरीक्षक जिया उल हक के नेर्तत्व में 12 सदस्य टीम को आरोपी को पकड़ने की जवाबदारी सौंपी गई, शुक्रवार को लोकायुक्त पुलिस ने शासकीय आवास तहसील कॉलोनी चदिया में रिश्वतखोर राजस्व निरीक्षक लालमणि प्रजापति को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है, जिसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।

60000 की रिश्वत लेते राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *