होटल प्रबंधन की लापरवाही के चलते 4 व्यक्तियों की जान फंसी आफत में ढाई घंटे तक इंजीनियर का परिवार फसा रहा लिफ्ट में फंसने वालों में एक दिव्यांग एक छोटी बच्ची शामिल कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला बाहर

होटल प्रबंधन की लापरवाही के चलते 4 व्यक्तियों की जान फंसी आफत में
ढाई घंटे तक इंजीनियर का परिवार फसा रहा लिफ्ट में
फंसने वालों में एक दिव्यांग एक छोटी बच्ची शामिल
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने निकाला बाहर
virat24 रीवा। सालगिरह की पार्टी में शामिल होकर होटल से वापस घर जा रहा परिवार उस समय आफत में फंस गया, जब चार सदस्य लिफ्ट में फंस गए, फसे व्यक्तियों ने मोबाइल से परिवार के लोगों को सूचना दी तो अन्य मौजूद लोगों ने होटल प्रबंधन से बात की, लेकिन होटल में सिर्फ एक सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था जो अंदर से बाहर करता रहा  ना तो उसके पास लिफ्ट की चाबी थी और ना ही कोई तरकीब जिससे लिफ्ट में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाल सके। लगभग ढाई घंटे तक चारों व्यक्ति लिफ्ट में फंसे रहे, जिसके चलते घबराहट होने लगी। अंदर फंसे मेहमानों को देख कर  सालगिरह की पार्टी मनाने आए विद्युत विभाग के विजिलेंस शाखा में पदस्थ इंजीनियर भी घबरा गए। आनन-फानन में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दिया और मदद मांगी। ढाई घंटे से परिवार के लिफ्ट में फंसने की जानकारी होते ही तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम से थाना प्रभारी को मौके पर पहुंचकर व्यक्तियों को सुरक्षित निकालने का निर्देश मिला। गनीमत रही कि थाना प्रभारी की गश्त थी और वह शहर में ही मौजूद थे। आनन-फानन में 10 मिनट के अंदर अपने बल के साथ होटल पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकाला, जिसके बाद परिवार  ने राहत की सांस ली। पूरी घटना समान थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित होटल पाल रेजिडेंसी का है, जहां 20 फरवरी 21 को विद्युत विभाग अर्जुन नगर में पदस्थ सब इंजीनियर राजेश श्रीवास्तव अपनी शादी की 25वीं सालगिरह की पार्टी का आयोजन किया था, कार्यक्रम पांचवी मंजिल में था, रात्रि करीब 11 बजे पार्टी समाप्त हुई तो परिवार के लोग एक-एक कर नीचे उतरने लगे, 11 बजे इंजीनियर की बहन दो भांजे और एक भतीजी लिफ्ट से नीचे उतर रही थी। अचानक लिफ्ट बंद हो गई, लिफ्ट का गेट ना खुलने से अंदर फंसे लोग घबरा गए ,जिनके द्वारा फोन से बाहर अपने अन्य मेहमानों को सूचना दी तो उनके बीच हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि मौके पर पहुंचे समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता उनके हमराह आरक्षक अखिलेश बागरी एवं अनुराग शुक्ला ने कड़ी मशक्कत कर लिफ्ट का गेट खोला जिसके बाद चारों व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, बताया जाता है कि लिफ्ट में फंसने वालों में एक दिव्यांग राजू श्रीवास्तव उम्र 13 वर्ष और  एक छोटी बच्ची शामिल थी, लगभग ढाई घंटे लिफ्ट में फंसे लोगों बाहर निकले तो परिवार में एक बार फिर सालगिरह की खुशियां लौटी और सभी ने पुलिस का आभार व्यक्त किया
फोटो
वर्जन पारिवारिक पार्टी का आयोजन था परिवार के लोग 11 बजे वापस घर जाने के लिए लिफ्ट से नीचे उतर रहे थे इसी दौरान लिफ्ट का गेट बंद हो गया, जिसमें मेरी बहन दो भांजे और एक भतीजी फस गई थी, गनीमत रही कि मौके पर पुलिस पहुंची और लिफ्ट का गेट खोल कर सभी को सुरक्षित बचा लिया, होटल प्रबंधन का कोई  कर्मचारी मौजूद नहीं था एक सिक्योरिटी गार्ड था जिसके पास ना तो चाबी थी ना लिफ्ट का गेट खोलने का कोई तरीका।
राजेश श्रीवास्तव एसडीओ एमपीईबी
वर्जन
रात्रि करीब 1,30 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि पाल रेजीडेंसी में परिवार फंसा हुआ है, सूचना मिलते ही मैं अपने स्टाफ के साथ पहुंचा और मशक्कत के बाद लिफ्ट का गेट खोल कर बाहर निकाल लिया गया, सभी सुरक्षित है ।फंसने वालों में एक दिव्यांग और एक बच्ची शामिल थी सभी बहुत घबराए हुए थे होटल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
सुनील गुप्ता निरीक्षक थाना प्रभारी समान थानाReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *