सेना में भर्ती का झांसा देकर 2 दर्जन लोगों से लाखों रुपए की ठगी
रीवा -शातिर ठग ने युवकों को सेना में भर्ती के सुनहरे सपने दिखाकर 2 दर्जन से अधिक लोगों को चूना लगाया है, लाखों रुपए एठने के बाद सेना में भर्ती का फर्जी लेटर भी पकड़ा दिया था ,पीड़ितों को जब अपने साथ हुई ठगी की जानकारी हुई तो थाने में शिकायत दर्ज कराई है ,2 थानों में आरोपी के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। बताया जाता है कि अभिषेक कुशवाहा निवासी बरेती कला पनवार ने तराई अंचल में बेरोजगार युवकों को ठगी का शिकार बनाया है, सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे छात्रों को झांसे में लिया और आरोपी ने खुद को सेना में लिपिक बताते हुए लोगों को झांसे में लिया और सेना में भर्ती करवाने की एवज में रुपए एठ लिए, पुलिस ने आरोपी से कई सेना से जुड़े हुए दस्तावेज परिचय पत्र और अन्य सामान बरामद किया है ,पूरे मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने महत्वपूर्ण जानकारियां दी है। आइए सुनते हैं किस तरह से आरोपी की करतूतों का खुलासा हुआ है।