सूने आवास में लगी भीषण आग घर गृहस्ती और दुकान का सामान जलकर हुआ राख

सूने आवास और दुकान में लगी भीषण आग
लाखों रुपए कीमती घर गृहस्ती का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर हुए राख
घर में रखा सिलेंडर हुआ ब्लास्ट बड़ी घटना टली
मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत  हुई घटना

विराट24,रीवा। सूने आवास से आग की लपटें उठती देख पड़ोसियों ने शोर-शराबा किया और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पूरे घर के साथ-साथ लगी दुकान को अपनी चपेट में ले चुकी थी, जिसके चलते आग में काबू पाने खासा मशक्कत करनी पड़ी। बताया जाता है कि रीवा मनगवां और बैकुंठपुर से दमकल बुलाए गए जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना में लगभग 15 से 20लाख रुपए का घर गृहस्ती और दुकान का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र गुप्ता पिता श्रीनिवास गुप्ता निवासी मनगवां अपनी पत्नी किरण गुप्ता को प्रसव पीड़ा होने के चलते जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, जहां महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसकी खुशी में पूरा परिवार रीवा आया हुआ था, सुने आवास में शुक्रवार की रात्रि करीब 2 बजे आग की लपटें उठती दिखी  जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया मौके पर पहुंची मनगवां नगर पंचायत की दमकल जब आग बुझाने में सफल नहीं हुई तो बैकुंठपुर और रीवा से दमकल बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह 5 बजे आग पर काबू पाया गया। बताया जाता है कि घर सामने एक हिस्से में ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान चल रही थी, जहां काफी मात्रा में ज्वलन सील पदार्थ और प्लास्टिक के उपकरण रखे हुए थे जो आग को फैलने में काफी मदद किया और देखते ही देखते आग पूरे घर को चपेट में ले लिया और पूरा घर गृहस्ती के सामान के साथ-साथ दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
घरेलू सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
बताया जाता है कि जिस समय स्थानीय लोग और दमकल आग बुझाने का प्रयास कर रही थी उसी दौरान घर में रखे रसोई सिलेंडर ब्लास्ट हो गए ,जिसके बाद क्षेत्र में सनाका  खिंच गया। गनीमत रही कि आग की चपेट में आसपास के घर और दुकान नहीं आए अन्यथा बहुत बड़ी घटना घटित हो सकती थी, वही यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि आग रसोई घर से  लगी होगी जिसके चलते धीरे-धीरे पूरे घर दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और बड़ी घटना घटित हो गई।
मोहल्ले में 3 दिन से बंद थी बिजली
बताया जाता है कि जिस मोहल्ले में नरेंद्र गुप्ता का घर है वहां पिछले 3 दिनों से लाइट बंद थी, जिसके चलते शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना कम है ,वही सूने आवास में हुई आगजनी की घटना से यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि या तो रसोई घर से लगी या फिर किसी के द्वारा लगा दी गई । फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
फ़ोटो000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *