सिटी बस चालक के साथ की गई मारपीट नौबस्ता चौकी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

सिटी बस चालक के साथ की गई मारपीट नौबस्ता चौकी पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

virat24,रीवा । कलेक्टर  के आदेश पर रीवा में संचालित सिटी वस यात्रियों को सस्ती एवं  सुरक्षित यात्रा कराने के लिए की गई है । लेकिन चंद स्वार्थी लोगों को यह सेवा नागवार लग रही है। जिसके चलते आयोजन बस के चालक परिचालकों के साथ मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे एक बार फिर घटना दोहराई गई है जिसमें  नौबस्ता रीवा चलने वाली सिटी बस के चालक अंजनी पांडेय के साथ हुआ मारपीट की घटना घटित हुई है।बताया जाता है की रीवा से नौबस्ता चलने वाली बस नर्मदा गेट के पास यात्रियों को लेकर पहुंची और यात्रियों को उतारकर रीवा के लिए मुड़ने लगी तभी दारू के नशे में धुत मुन्ना तिवारी नाम का जो आदतन अपराधी है एवं कई वर्षों की जेल काट कर आया है चालक के पास आया और  कालर पकड़कर बस से खींच लिया एवं और  मारपीट करने लगा, घटना में चालक के शरीर में चोटें आई।बताया जाता है की  रीवा से जेपी बस को उक्त ब्यक्ति  नही चलने देना चाहते है । जानकारी के अनुसार उक्त ब्यक्ति रोहित पाठक नाम के एक व्यक्ति के साथ रहता है जो नवस्ता रीवा बगैर परमिट की बस चला रहा था, जिसे  परिवहन अधिकारी  ने पकड़ कर  जुर्माना किया है। नव वास्ता  चौकी में एफआईआर दर्ज कर मामला विवेचना में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *