सहायक अभियंता कार्यालय में घुसकर आधा दर्जन लोगों ने की गाली गलौज तोड़फोड़ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज virat24 रीवा । बिजली का बिल बकाया वसूलना और अवैध कनेक्शन काटना सहायक अभियंता को महंगा पड़ गया, कार्यालय में घुसे आधा दर्जन लोगों ने गाली गलौज करते हुए जमकर मारपीट और तोड़फोड़ कर दी, जिसकी शिकायत अधिकारी के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। मामला मनगवां थाना क्षेत्र के बिजली विभाग कार्यालय का है, मिली जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शैलेंद्र नाथ सल्लाम मनगवां स्थित अपने कार्यालय में बैठे थे, दोपहर आधा दर्जन युवक उनके कार्यालय पहुंचे और कनेक्शन काटने और तार जप्त करने के मामले को लेकर विवाद शुरू कर दिया। शोर-शराबा सुनकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे इसके बावजूद कार्यालय के अंदर घुसे लोगों ने जमकर गाली-गलौज करते हुए झुमा झटकी कर दी, इतना ही नहीं मोबाइल कम्प्यूटर और अन्य सामान भी सहायक अभियंता का नष्ट कर दिया। घटना की जानकारी लगते ही कार्यालय में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया और भीड़ एकत्र होने लगी तो हमलावर भाग निकले, जिसके बाद सहायक अभियंता थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है। हमलावरों में गुढ़ थाना क्षेत्र निवासी रजनीश मिश्रा, नरेंद्र मिश्रा, शारदा बढ़गैया और उनके अन्य साथी बताए जाते हैं । बताया जाता है कि रजनीश मिश्रा के द्वारा तमरा गांव में अस्थाई कनेक्सन लिया गया था, जो 3 माह के लिए था। समय पूरा हो जाने के बाद भी उपभोक्ता के द्वारा ना तो बिजली का बिल जमा किया जा रहा था और ना ही कनेक्शन बंद कराया गया था, लगातार विद्युत का प्रयोग कर रहे थे, जिसके चलते विगत दिनों विभाग के कर्मचारियों ने कनेक्शन काटकर बिजली की तार जप्ती कर मनिकवार कार्यालय में जमा करा दिया था, जिसकी जानकारी लगते ही आधा दर्जन युवक गुरुवार को पहुंचे और कार्यालय के अंदर घुस कर मारपीट करते हुए जमकर गाली-गलौज और तोड़फोड़ कर दिया। पूरे मामले का वीडियो भी बिजली विभाग के कर्मचारियों के द्वारा बनाया गया जो पुलिस को दिया गया है। अधिकारी की शिकायत पर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फ़ोटो वर्जन अस्थाई रूप से कनेक्शन लेने वालों के द्वारा बिल नहीं जमा किया जा रहा था, , दोपहर आधा दर्जन लोग कार्यालय में घुसकर गाली गलौज और मारपीट करते हुए तोड़फोड़ की है, जिससे मुझे चोट पहुंची है शिकायत दर्ज करा दिया हूँ शैलेंद्र नाथ सल्लाम सहायक अभियंता मनगवां वर्जन बिजली विभाग के सहायक अभियंता के द्वारा कार्यालय में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने की शिकायत दर्ज कराई गई है, कुछ आरोपी नामजद है मामला दर्ज कर तलाश की जा रही है। उदयभान सिंह पिट्रो थाना प्रभारी मनगवांReplyForward | | |