सरपंच पति मध्यान भोजन बाजार में बेचते कैमरे में कैद
एंकर -रीवा जिले में भ्रष्टाचार चरम पर है, हर शासन की योजना का पलीता लगाने के लिए जवाबदार तैयार बैठे हैं, ना तो इन्हें किसी प्रकार की कार्यवाही का भय है, और ना ही इन्हें इस चीज का डर है कि जिस जनता के द्वारा चुना गया है उसी का शोषण कर रहे हैं, ताजा मामला सेमरिया विधानसभा क्षेत्र के पुरैनी शाहपुर मोड में संचालित एक दुकान का है, जहां सांव में मध्यान भोजन चलाने वाले सरपंच किरण कुशवाहा के पति शैलेंद्र बच्चों का निवाला बेचने पहुंचे थे, हालांकि दुकानदार खरीद भी लिया था लेकिन स्थानीय लोगों के द्वारा जब उक्त मामले का वीडियो बनाया जाने लगा तो सरपंच पति शैलेंद्र कुशवाहा वहां से भाग निकले, स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से बच्चों का निवाला बाजार में बेचा जा रहा है ,सरपंच पति होने के चलते इनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। आप भी देखिए पूरा वीडियो तो समझ में आ जाएगा कि किस तरह से जहां गरीबों का हक छीना जा रहा है वही मासूम बच्चों का निवाला भी अब बाजार में बेचा जा रहा है। यही जनप्रतिनिधि जब जनता के दरवाजे पर वोट मांगने के लिए नाक रगड़ रहे थे उस समय चरण वंदन से लेकर तरह-तरह के वादे किए थे, अब चुनाव जीतने के बाद शोषण शुरू कर दिया है ऐसे लोगों पर चाहिए कि प्रशासन सख्त से सख्त कार्यवाही करें।