सत्ता धारियों के दबाव में पुलिस दर्ज कर रही झूठे मामले आवाज उठाने वालों को दबाने रची जा रही साजिश जिला पंचायत अध्यक्ष अभय मिश्रा के बेटे के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर virat34 रीवा।सत्ता के दबाव में हमेशा प्रशासन रहा है, इसके उदाहरण भी कई सामने आए हैं ,जिनमें निर्दोषों को सलाखों के पीछे पहुंचाया गया ,और अपराधी सत्ताधरियों के गले मे हाथ डालकर चलता रहा है।भारतीय जनता पार्टी चाल चरित्र और चेहरे की बात करती है, लेकिन एक बार फिर सत्ता पक्ष का चेहरा बेनकाब हुआ है। शनिवार को दो एफ आई आर दर्ज हुई , एक सतना जिले के रामपुर बघेलान थाने में दूसरी रीवा जिले के सगरा थाना में। सतना जिले के रामपुरबघेलान थाने में दर्ज हुई एफआईआर में आरोपी बनाए गए पूर्व विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष और सेमरिया से विधायक रही नीलम मिश्रा के पुत्र विभूति नयन मिश्रा,जिनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया ,बताया जाता है कि विभूति नयन मिश्रा अपने काम की देखरेख करने सतना रोड में जा रहे थे, इसी दौरान पीछे से आए व्यक्ति ने उनकी कार को टक्कर मार दिया ,जब विभूति मिश्रा के चालक ने टक्कर मारने का कारण पूछा तो चालक ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, ड्राइबर को पिटता देख बीज बचा करने श्री मिश्रा गाड़ी से नीचे उतरे और दोनों पक्षो के बीच मामला शांत हो गया और दोनों अपने अपने घर चले गए।यंहा मामला बिभूति नयन मिश्रा को दर्ज कराना चाहिए था लेकिन उन्होंने अपना बड़प्पन दिखाया और वाहन चालक के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई। लेकिन रात जानकारी होते ही विरोधियों ने बदला लेने के लिए उल्टा सिकायत करा दिया और सत्ता के दबाव में रामपुर बघेलान पुलिस देर रात उल्टा विभूति नयन मिश्रा के खिलाफ प्रभात शुक्ला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर दिया। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ता भाजपा नेता के करीबी हैं ।दूसरी एफआईआर सगरा थाने में दर्ज हुई है, जहां सथनी पंचायत निवासी सनी समदरिया के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। मामला दर्ज कराने वाला भी ऐसा व्यक्ति है जो भ्रष्टाचार में गले तक डूबा हुआ है, जिसकी शिकायत लगातार सनी समदरिया के द्वारा की जा रही थी, जिसे पहले सेमरिया विधायक के द्वारा जांच दबाने का प्रयास किया गया, जिसका ऑडियो वायरल हुआ था। शिकायतकर्ता जब अपनी ईमानदारी के साथ पंचायत में हुए भ्रष्टाचार की आवाज उठाने में पीछे नहीं हटा तो खरीदने का प्रयास किया जब नही बिका तो भ्रष्टाचारी साइकेट्री ,सरपंच और रोजगार सहायक ने बालू चोरी की शिकायत थाने में दर्ज कराई, जिस पर सगरा पुलिस बिना जांच किए ही एफआईआर दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि थाना प्रभारी भी स्थानीय विधायक के दबाव में मामला दर्ज किया है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है कि सनी समदरिया को फोन कर पुलिस ने बुलाया और शिकायत की तस्दीक कराई तो शिकायत झूठी निकली थी लेकिन सत्ता के दबाब मैं दूसरे दिन चोरी का मामला दर्ज कर लिया और सत्ता के दबाव का सबसे बड़ा उदाहरण दिया है।आप को बता दे कि तत्कालीन सेमरिया,और चोरहटा थाना प्रभारी रहे निरीक्षक और उपनिरीक्षक ने कई वार अपना दर्द बयां किया था ,जिन्होंने मीडिया को बताया था कि सेमरिया विधानसभा क्षेत्र मैं स्थानीय विधायक के द्वारा विरोधियों केनखिलाफ झूठी एफआईआर दर्ज करने का दबाव बनाया जाता है, जबकि उनके आदमियों के खिलाफ जो मामले दर्ज हैं उनमें जांच कर नाम काटने का दबाव बनाया जा रहा है, ना करने पर उन्हें थानों से हटाया जाता है, उसके दूसरे दिन ही तत्कालीन सब इंस्पेक्टर और निरीक्षक को हटा भी दिया गया था। इसी तरह कई लोगो ने प्रूफ दिया कि स्थानीय विधायक के चहेतों के द्वारा अपराध किया जाता है, मारपीट की जाती है और पुलिस के ऊपर काउंटर मामला दर्ज करने का दबाव बनाया जाता है। यह सब बातें बताने का मकसद यह है कि राजनैतिक दबाव के चलते किस तरह से निर्दोष लोगों को फंसाने का कुचक्र रचा जा रहा है, आपको यह भी बता दें कि मीडिया को भी भ्रष्टाचार, अवैध कार्यों का मुद्दा उठाने पर नेताओ ने पुलिस से कई वार शिकायत की है , क्या चाल चरित्र चेहरे की बात करने वाली भाजपा अब इतना गिर चुकी है कि भ्रष्टाचार की शिकायत विरोधियों को झूठे मामले और आवाज उठाने वालों को दबाने के लिए पुलिस का उपयोग कर बदला लेना चाहती है, क्या यही असली चेहरा है, जो सामने आ रहा है। शायद सत्ता का गुरूर है जो इन दिनों फूट रहा है। वर्जन गाड़ियों की टक्कर के बाद विवाद हुआ था ,घटना में टक्कर मारने वाले ने ही शिकायत दर्ज कराया है, दूसरा पक्ष शिकायत करने नहीं आया था, मामले की जांच की जा रही है। अनिमेष त्रिपाठी थाना प्रभारी रामपुर बघेलान वर्जनपंचायत की सरपंच केश कली सचिव रुकमणी रमण प्रताप सिंह के साथ थाना पहुंचकर बालू चोरी के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई है। 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच की जा रही है । आरपी त्रिपाठी थाना प्रभारी सगरा | | |