सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में मिला नवजात शिशु पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती

सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में मिला नवजात शिशु पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल में कराया भर्ती
virat24, रीवा। सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तो कपड़े में लपेटा एक बच्चा दिखा,जिसकी  सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस को सूचना देकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जिसका चिकित्सकों के द्वारा देखभाल की जा रही है। बच्ची पूर्णता स्वस्थ बताई जाती है। घटना रायपुर कर्चुलियान थाना क्षेत्र के  सेंदुरा गांव की है। जहां शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क के किनारे बनी झोपड़ी में नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी थी। बच्ची के नाड़े में जन्म के समय  लगाई जाने वाली क्लिप लगी हुई है, जो अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के लगाई जाती है। जिससे माना जा रहा है कि बच्ची का जन्म किसी अस्पताल में हुआ है और किसी निर्मोही मां ने अपने पाप को छुपाने के लिए झोपड़ी में रख दिया है। फिलहाल पुलिस नवजात की मां की तलाश कर रही है।
फ़ोटो0000000000000000
अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी
virat24, रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के तिलखन गांव में उस समय कोहराम मच गया जब रात एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया  । घटना की जानकारी घर के सदस्यों को  हुई तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फंदे से उतार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुचाया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा कार्यवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया है। बैकुंठपुर पुलिस ने मर्ग कायम कर युवक के द्वारा उठाए गए आत्मघाती कदम की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बृजेश रावत पिता शिवनारायण उम्र 19 वर्ष निवासी तिलखन होली मनाने ससुराल आया था, जो 31 मार्च को फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई,बताया जाता है कि ससुराल में हुए विवाद के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है।
0000000000000000000
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान मौ

तvirat24

,

सड़क दुर्घटना में घायल युवक को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। युवक की पहचान बाल मुकुंद तिवारी पिता ब्रजवासी तिवारी उम्र 38 वर्ष निवासी कटकी थाना बैकुंठपुर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार युवक को 28 मार्च को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया था, जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई, पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
00000000000000000

सीलेंडर में भड़की आग परिवार के तीन सदस्य हुए जख्मी संजय गांधी अस्पताल में चल रहा है उपचारपीड़ित ने लगाया उज्जवला योजना में सब्सिडी न मिलने और पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

virat24, रीवा। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर में अचानक आग भड़क उठी, जीसकी चपेट में परिवार के तीन सदस्य आ गए और पूरे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया, किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से सिलेंडर को बाहर निकाला गया और आग पर काबू पाया गया। घायलों को संजय गांधी अस्पताल की वर्न यूनिट में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिवार ने बताया कि 108 और हंड्रेड पुलिस के साथ-साथ दमकल को सूचना दी गई, लेकिन घंटों नहीं पहुंची, जिसके चलते गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। घटना में गायत्री साकेत पति हीरालाल साकेत, शिवम साकेत पिता हीरालाल साकेत और शिवानी साकेत पिता हीरालाल साकेत को झुलसने के चलते उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के खैरी बस्ती की बताई जाती है। पीड़ित हीरालाल चौधरी ने बताया कि घटना के बाद उसने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन कोई नहीं पहुंचा जिसके चलते पूरी गृहस्थी का सामान जलकर खाक हो गया, वहीं यह भी आरोप ने लगाया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मिलने के बाद में लगातार गैस का उपयोग कर रहा लेकिन उसे सब्सिडी नहीं मिल रही घटिया क्वालिटी का सिलेंडर और उपकरण उसे दिया गया था जिसके चलते इतनी बड़ी घटना हुई है,  घटना दिनांक को वह सिलेंडर भरा कर लाया और घर में जैसे ही उसकी पत्नी ने आग जलाई तो अचानक आग भड़क उठी, जिससे उसका पूरा घर गृहस्ती का सामान जल गया और परिवार के तीन सदस्य झुलस गए, साथ ही हीरालाल ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह लगातार दो दिन से पुलिस के चक्कर लगा रहा था ,पुलिस एफआई आर दर्ज नहीं कर रही थी, गुरुवार की शाम  एफआईआर दर्ज की गई है।
फ़ोटो000000000000000000

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *