छात्र के साथ मारपीट कर मोबाइल और नगदी की लूट मामला दर्ज
टीआरएस कॉलेज के छात्रों पर आरोप
सट्टा पर्ची काटते पांच सटोरिया गिरफ्तार
4000 सट्टा पर्ची बरामद
virat24, रीवा। जिले में चल रहे सट्टा और जुआ के खिलाफ कार्यवाही अभियान के तहत समान पुलिस ने दबिश देकर अलग-अलग स्थानों से 5 सटोरियों को गिरफ्तार किया है ,जिनके कब्जे से पेन सट्टा पर्ची और नगदी जप्त की गई है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार समान थाना प्रभारी सुनील गुप्ता को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संजय नगर पानी की टंकी के पास, गुलाब नगर मोड़, संजय नगर, संजय नगर शिल्पी कुंज में पैसे की हार जीत की बाजी लगाकर सट्टा पर्ची काटी जा रही है। सूचना मिलते ही अलग-अलग पुलिस की टीमें बनाकर आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की गई की गई। थाना प्रभारी सुनील गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक साहिना खान के साथ प्रधान आरक्षक अमरेश द्विवेदी , प्रधान आरक्षक विनोद तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक महेश वर्मा, आरक्षक वेदप्रकाश मिश्रा, आरक्षक ओमकार त्रिपाठी, आरक्षक आरडी पटेल ,आरक्षक धर्मेंद्र विश्वकर्मा, आरक्षक अभय यादव, आरक्षक मुकेश, आरक्षक अनुराग शुक्ला, आरक्षक मकरध्वज द्विवेदी, आरक्षक कमला प्रसाद, आरक्षक विवेक द्विवेदी की टीम ने दबिश देकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया कार्यवाही के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ की गई तो आरोपियों की पहचान श्यामसुंदर कोरी पिता रामदास कोरी उम्र 40 वर्ष निवासी बरा थाना समान ,राजेश तिवारी पिता मिथिला प्रसाद तिवारी उम्र 46 वर्ष निवासी जयस्तंभ थाना सिटी कोतवाली, कमलेश कोरी पिता काशी प्रसाद कोरी उम्र 32 वर्ष निवासी कुरियन मोहल्ला संजय नगर थाना समान, विपिन साकेत पिता जागेश्वर प्रसाद साकेत उम्र 21 वर्ष निवासी पोखरी टोला थाना समान और सुंदर लाल पिता बाबूलाल कोल उम्र 21 वर्ष निवासी रामपुर नैकिन हाल नया बस स्टैंड के पीछे के रूप में हुई। आरोपियों की तलाशी लेने पर सट्टा पर्ची डॉट पेन और 3935 जप्त किए गए । पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।
फ़ोटो0000000000000
छात्र के साथ मारपीट कर मोबाइल और नगदी की लूट मामला दर्ज
टीआरएस कॉलेज के छात्रों पर आरोप
virat24, रीवा। टीआरएस कॉलेज के छात्रों ने दो युवकों पर मारपीट कर 500 नकदी मोबाइल और मार्कशीट लूटने की शिकायत दर्ज कराया है। पुलिस लूट का मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दिनकर साकेत अपने साथी उमाशंकर के साथ झिरिया हॉस्टल से टीआरएस कॉलेज पढ़ने आया था। जहां से क्लास समाप्त होने के बाद लौटते समय दो युवक मिले जो दिनकर को पकड़कर बाथरूम में ले गए और उसके साथ मारपीट करते हुए 500, मोबाइल और मार्कशीट छीन ली, बताया जाता है कि आरोपी हॉस्टल में रहने वाले छात्र का कपड़ा उतारने का प्रयास कर रहे थे, इसी दौरान उसके साथी ने शोर शराबा कर दिया तो कॉलेज के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरे युवक को भी गिरफ्तार कर थाना ले आई ,पीड़ित की शिकायत पर दोनों युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर लिया गया है, पकड़े गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
फ़ोटो000000000000000000
चाचा और चचेरे भाई ने भयहू के ऊपर किया जानलेवा हमला
virat24 रीवा। पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गढ़ थाना क्षेत्र के गंभीरपुर की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र शर्मा ,भूपेंद्र शर्मा, धीरज शर्मा पिता रामचंद्र शर्मा घर के पास अरहर की मिजाई कर रहे थे। इसी दौरान पुराने विवाद को लेकर चाचा और चचेरे भाई राम अवतार, देवेंद्र, पुष्पेंद्र, शैलेंद्र, भारती शर्मा ने एकत्र होकर हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची रेखा शर्मा को भी आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया, शोर सुनकर आसपास के लोग बीच बचाव किया। वहीं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो मामला दर्ज कर घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चोट की गंभीरता को देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया।
फ़ोटो
000000000000000
पेशेंट के अटेंडरों के खिलाफ मारपीट शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मामला दर्ज
सीएमओ की शिकायत पर हुई कार्यवाही
virat24 रीवा। गायनी वार्ड में एडमिट महिला के अटेंडर के द्वारा चिकित्सक के साथ गाली गलौज और वीडियोग्राफी करने की शिकायत के बाद सीएमओ ने थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस अटेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार गायनी वार्ड में तैनात चिकित्सक सुश्री पंडा ने शिकायत दर्ज कराया कि था कि वार्ड में भारती पेशेंट ऋतु शुक्ला के अटेंडर पति अमित शुक्ला निवासी हरदुआ रामनगर जिला सतना के द्वारा 19 मार्च को लेबर रूम में गाली गलौज की और इस दौरान वीडियोग्राफी की गई है जो आपत्तिजनक है। साथ ही शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किया गया है। चिकित्सक की शिकायत पर सीएमओ संतोष सिंह ने अमहिया थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ओपीडी पर्ची के आधार पर मरीज प्रीति शुक्ला के पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
| ReplyForward |