शादी का झांसा देकर प्रधानाध्यापिका का शारीरिक शोषण लाखों रुपए की ठगी करने वाले के खिलाफ पुलिस नहीं कर रही कार्यवाई
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार
virat24 रीवा। शादी का झांसा देकर 15 वर्षों तक महिला का शारीरिक मानसिक और आर्थिक शोषण करने वाले ने पैसा खत्म होने के बाद शिक्षक ने दूसरी महिला से शादी कर लिया, जिसकी जानकारी लगते ही प्रधानाध्यापिका ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई ,जिसके बाद पुलिस ने दुष्कर्म का मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहा है। जिसके चलते प्रधानाध्यापिका को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां 15 वर्षों से लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला ने सलीम अंसारी निवासी रहट पेशे से शिक्षक के ऊपर शादी का झांसा देकर पिछले 15 वर्षों से दुष्कर्म और लगभग 15लाख रुपए ऐंठने का आरोप लगाया है। पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया है कि वह निजी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका के पद कार्य थी, तब से आरोपी उसे झांसा देकर उसके साथ रह रहा था और शारीरिक मानसिक आर्थिक रूप से शोषण किया, इसी दौरान कोई जड़ी बूटी खिला दिया जिससे वह बीमार हो गई, अब उसकी नौकरी चली गई तो उसकी इज्जत लूटने के बाद आरोपी सलीम खान अब निपनिया निवासी किसी अन्य महिला से शादी कर लिया।आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बावजूद कोतवाली पुलिस आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं कर रही है, जिसके चलते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है।
फ़ोटो
000000000000000000
बस के चालक के साथ मारपीट कर तोड़फोड़
virat24, रीवा ।रीवा से मऊगंज चलने वाली मंगला ट्रैवल्स की बस के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट कर तोड़फोड़ की गई है। घटना की शिकायत पीड़ितों के द्वारा थाने में दर्ज कराई गई है। घटना लौर थाना क्षेत्र के कनकेसरा गांव की बताई जाती है। मिली जानकारी के अनुसार शराब के नशे में धुत स्थानीय युवकों ने मारपीट कर गाड़ी में तोड़फोड़ किया है। घटना के बाद यात्रियों के बीच भय का माहौल निर्मित हो गया और देखते ही देखते दोनों तरफ जाम की स्थिति निर्मित हो गई । घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची और पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दिया है।
फ़ोटो
0000प0000000
होमगार्ड कमांडेंट ने वितरित किया मास्क
virat24, रीवा। कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को जहां आईजी उमेश जोगा, डीआईजी अनिल सिंह कुशवाहा, एसपी राकेश कुमार सिंह, एडिशनल एसपी शिव कुमार वर्मा, डीएसपी यातायात मनोज वर्मा ने अपने दल बल के साथ सायरन बजाकर मास्क का वितरण किया वहीं होमगार्ड कमांडेंट मधु राजेश तिवारी ने अपने टीम के साथ भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क का वितरण किया। चलाए जा रहे मेरा मास्क मेरी सुरक्षा एवं रोको टोको अभियान के तहत होमगार्ड की टीम के द्वारा शहर के घोड़ा चौराहा, प्रकाश चौराहा, गल्ला मंडी, सिरमौर चौराहा में मास्क का वितरण किया गया और लोगों को समझाइश दी गई। गौरतलब है कि उक्त स्थानों पर सबसे ज्यादा भीड़ लगती है, जहां मास्क का वितरण कर लोगों को घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाकर ही निकलने की अपील की गई है।
फ़ोटो
000000000000000000
| ReplyForward |