शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विराट24 रीवा ।शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई , पुलिस मामले की विवेचना के बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार, आरक्षक राम भान पटेल, विभा सिंह ,गणेश पाठक, राहुल की टीम ने दबिश देकर आरोपी बृजेंद्र पटेल पिता जयंती प्रसाद पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी व्यवहरा थाना रायपुर कर्चुलियान को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया। बताया जाता है कि महिला पुलिस ने आरोपी को शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के अंदर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

00000000000000

फरार गांजा तस्करों पर पुलिस अधीक्षक ने किया इनाम घोषित

विराट24 रीवा पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह ने हनुमाना थाना अंतर्गत 21 किलो गांजा जब्ती मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ पांच ₹5000 का इनाम घोषित किया है जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जाता है फरार आरोपियों में पुलिस कर्मचारी का बेटा शामिल है जिसे बिछिया मंगामा और अन्य थानों की पुलिस तलाश कर रही है फरार तस्करों के खिलाफ पुलिस को सूचना देने वाले या गिरफ्तारी कराने में सहयोग करने वाले व्यक्ति को नगद इनाम दिया जाएगा।

0000000000000000

जहरीली शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

परिवहन करने वाला ऑटो जप्त

विराट24, रीवा। पुलिस के द्वारा मादक पदार्थों की अवैध बिक्री और परिवहन खिलाफ की जा रही कार्यवाई के तहत गुढ़ थाना प्रभारी अरविंद सिंह राठौर ने अपनी टीम के साथ कार्यवाई की है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश कर दिया गया, जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों में सफीक खान पिता अब्दुल कादिर उम्र 30 वर्ष निवासी अमहिया, निखिल त्रिपाठी पिता संतराज त्रिपाठी उम्र 21 वर्ष निवासी अमहिया और धर्मेंद्र विश्वकर्मा पिता मोतीलाल विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी पांडेय टोला रानी तालाब बताए जाते हैं । मिली जानकारी के अनुसार गुढ़ थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी ऑटो क्रमांक एमपी 17 आर 8540 में देसी शराब लेकर कुछ लोग निकलने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर खंडेश्वर नाथ मंदिर के सामने तालाब के पीछे से उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से हाथ भट्टी की बनी अवैध 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

फ़ोटो

0000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *