| शातिर पुलिसकर्मी का बेटा फिर चकमा देकर हुआ फरार अपने तीन साथियों के साथ उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर पहुंचा था रीवा आधा दर्जन थाना पुलिस को है आरोपी की तला virat24 ,रीवा । पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत गुरुवार को दो अलग-अलग खाना प्रभारियों को बड़ी सफलता मिली है, दोनों कार्यवाईयों में दो चार पहिया वाहन जप्त किए गए हैं, वही गांजा तस्करी में वांछित अपराधी पुलिस कर्मी के बेटे के साथ तीन उसके साथी भागने में सफल हो गए ,जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के द्वारा गुरुवार को की गई कार्यवाई में हनुमना और सोहागी पुलिस ने अलग-अलग कार्यवाई करते हुए गांजा और कोरेक्स जप्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ,जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस कर्मी के बेटे की काट से चार लाख से अधिक कीमती गांजा जप्त हनुमना थाना प्रभारी शैल यादव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी अशोक मिश्रा पिता केदार मिश्रा निवासी रतहरा थाना समान अपने साथियों के साथ महाराष्ट्र पासिंग कार क्रमांक एमएच 14 सीएक्स 7165 से गांजा लोड कर उड़ीसा से रीवा की ओर आ रहा है । सूचना मिलते ही पुलिस की अलग-अलग तीन टीमों ने घेराबंदी की और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। बुधवार की रात्रि करीब 3 बजे उड़ीसा से गांजा की खेप लेकर निकले तस्कर सीधी, कमर्जी ,बहेरा होते हुए पिपराही पहुंचे जहां पहले से खड़ी पुलिस को देखते ही बदमाश कार छोड़कर भाग निकले । मौके पर पहुंची पुलिस कार की तलाशी ली तो कार की दिग्गी में लोड 41 किलो गांजा बरामद हुआ जिसे जप्त कर कार सहित थाना ले आई और आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम पर किया फायर बताया जाता है कि पुलिस टीम भाग रहे आरोपियों का पीछा किया तो अंधेरे का फायदा उठाते हुए बदमाश झाड़ियों के बीच छुप गए और फायर झोंक दिया ,जिसके चलते पुलिस टीम पीछे हट गई और कार सवार चारों बदमाश पैदल जंगल की ओर भाग निकले, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। बताया जाता है कि इसके पहले ही कई थाना क्षेत्रों में आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया गया लेकिन हर बार आरोपी पुलिस के हाथ से लगने से पहले ही भाग निकले है जिसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि पुलिसकर्मी का बेटा होने के चलते विभाग से ही उसे पुलिस की घेराबंदी की भनक लग जाती है और वह हर बार साथियों के साथ भागने में सफल हो जाता है। शातिर बदमाश पुलिसकर्मी का बताया जाता है पुत्र गांजा तस्करी का मुख्य सरगना अशोक मिश्रा पिता केदार मिश्रा निवासी रतहरा पुलिस कर्मी का बेटा है जिसके पिता वर्तमान में सतना जिले में पदस्थ है, फरार आरोपी 5 माह पहले बिछिया पुलिस को भी चकमा देकर फरार हुआ था, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है। वही मंनगमा, हनुमना थाना पुलिस के साथ-साथ जिले के अन्य थाना प्रभारी भी शातिर बदमाश की तलाश कर रहे हैं। इनकी हुई पहचान बताया जाता है कि मुखबिर से मिली सूचना और वाहन क्रमांक के आधार पर फरार आरोपियों की पहचान अशोक मिश्रा पिता केदार मिश्रा निवासी रतहरा ,विनोद पटेल उर्फ डॉक्टर निवासी त्रिकुरा टोला दुबगमा थाना हनुमना, विश्वजीत पटेल पिता विनोद पटेल उर्फ डॉक्टर निवासी टिकुरा दुबगवा थाना हनुमना और एक अज्ञात व्यक्ति है जो पुलिस को चकमा देकर भाग निकले है। आरोपियों की जप्त कर से 41 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत 410,000 बताई जाती है। फ़ोटो नशीली कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार कार जप्त गुरुवार को सोहागी थाना प्रभारी कन्हैया बघेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि प्रयागराज से उत्तर प्रदेश पासिंग कार क्रमांक यूपी 70 डीएच 3411 जिसमें भाजपा का झंडा लगा हुआ है ,उसमें लोड कर नशीली कफ सिरप लेकर युवक निकलने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस ने सोहागी पहाड़ में संचालित टोल टैक्स के पास घेराबंदी की तो उक्त कार आती दिखाई दी , जिसे रोककर गाड़ी की तलाशी ली गई तो कार के अंदर रखी 160 सीसी कफ सिरप बरामद हुई, जिसकी कीमत 21120 बताई जाती है ।पुलिस ने कार सवार युवकों से पूछताछ किया तो उनकी पहचान गौरव सिंह गहरवार पिता शैलेंद्र सिंह गहरवार उम्र 28 वर्ष निवासी रेरुआ थाना गुढ़ और मनोज कुमार स्वीपर पिता मोहनलाल स्वीपर उम्र 37 वर्ष निवासी करछना थाना करछना प्रयागराज के रूप में हुई, जिन्हें गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। फ़ोटो 000000000000000000ReplyForward | |