विधायक के वेयरहाउस लाखों रुपए कीमती गेहूं चोरी चौकीदार सोता रहा और बदमाशों ने पार कर दिया अनाज virat24, रीवा ।शासकीय अनाज कि अक्सर चोरी हो जाती है और ताला बंद रह जाता है। घटना के बाद जांच और मामला रफा-दफा, एक बार फिर पूर्व मंत्री वर्तमान रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत विंध्या बेयर हाउस से 146 बोरी गेहूं चोरी होने की शिकायत चौकीदार ने दर्ज कराई है। बताया जाता है कि चौकीदार सोता रहा और बदमाश शटर खोलकर 146 बोरी अनाज पार कर दिया और उसे भनक नहीं लगी। पुलिस मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम आश्रम के पास संचालित विंध्या वेयरहाउस का चौकीदार सुदामा प्रसाद यादव पिता महावीर यादव विश्वविद्यालय थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया कि शनिवार की रात की 12 बजे वेयर हाउस के पास अपने कमरे में सो गया था, सुबह उठा तो स्तर खुला हुआ था अंदर जाकर देखा तो गेहूं की बोरियां चोरी हो चुकी थी, फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन संभावना व्यक्त की जा रही है कि 146 बोरी गेहूं बिना किसी वाहन के नहीं ले जाया जा सकता, अगर कोई भारी वाहन वेयरहाउस पहुंचा तो चौकीदार को भनक नहीं लगी, इसके पीछे किसी बड़ी साजिश की आशंका व्यक्त की जा रही है। हालांकि मामला पूर्व मंत्री और विधायक राजेंद्र शुक्ला से जुड़ा हुआ है जिसके चलते पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज विवेचना कर रही है। बताया जाता है कि चोरी की घटना संदिग्ध है और वेयरहाउस से जुड़े हुए लोगों का हाथ हो सकता है फिलहाल पुलिस की जांच के बाद मामले का खुलासा हो पाएगा। 0000000000000000000
निर्दोषों के खिलाफ पुलिस कर रही कार्यवाही अपराधियों के साथ सांठगांठ पुलिसकर्मी शराब तस्कर से रिश्वत लेते virat24 के कैमरे में कैद virat24 रीवा। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और परिवहन के खिलाफ सख्त अभियान चला रखा है। जिसके चलते प्रतिदिन थाना प्रभारियों के द्वारा छोटी-छोटी कार्यवाई कर खानापूर्ति की जा रही है। हालांकि पुलिस कप्तान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे मादक पदार्थों पर रोक लगाना है, जिसके लिए उनके द्वारा सफल प्रयास भी किया जा रहा है। लेकिन पुलिस कप्तान की मंशा पर निचले तबके के कर्मचारी पानी फेरते दिख रहे हैं, ऐसी ही तस्वीर virat24 के कैमरे में कैद हुई है जहां नामी शराब तस्कर से दो पुलिसकर्मी पैसा ले रहे हैं। घटना कोतवाली थाना से चंद कदम दूर की है, जहां मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 17 एमआई 1506 में सवार दो पुलिसकर्मी प्रकाश गंगवानी निवासी तरहटी से पैसे ले रहे है। बताया जाता है कि प्रकाश गंगवानी क्षेत्र का नामी शराब तस्कर है, जिसके यहां खुलेआम दिन रात शराब की बिक्री होती है, इतना ही नहीं इसके निशाने पर कई पुलिसकर्मी हफ्ता लेने पहुंचते हैं, लगातार मिल रही शिकायत के बाद सच्चाई जानने के लिए जब virat की टीम ने प्रकाश गंगवानी और इसके ठिकाने पर पहुंचने वाले पुलिसकर्मियों का पीछा किया तो जो तस्वीरें कैद हुई उससे तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि खुद पुलिसकर्मी ही पुलिस कप्तान की मंशा पर पानी फेर रहे है। ऐसा नहीं है कि निचले तबके के कर्मचारियों की जानकारी थाना प्रभारियों को नहीं रहती लेकिन थाना प्रभारियों से मिली छूट के चलते ही पुलिसकर्मी जहां अवैध कारोबारियों को संरक्षण दे रहे हैं वही थाना प्रभारियों को खुश करने के लिए वसूली कर रहे हैं अब देखना यह है कि पैसे पुलिसकर्मी जो विभाग को बदनाम कर रहे हैं उनके खिलाफ पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह क्या कार्यवाई करते हैं।
0000000000000Re | | |