वृद्ध महिला के साथ बड़ी वारदात लूट के इरादे से कोई घटना
विराट24- घर में अकेली रहने वाली महिला की रात में किसी ने गला घोट कर हत्या कर दी, घटना के बाद घर में चोरी भी की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची जो घटना की जांच कर रही है। आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के मुरियारी गांव की बताई जाती है ,पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पार्वती सेन पति महेश निवासी मुरियारी रात घर में खाना खाकर सो रही थी ,देर रात आरोपी उनके घर में घुस आए और महिला की गला घोटकर हत्या कर दी, आरोपियों ने उसके बाद घर की तलाशी ली और समीप ही एक छोटी सी टूटी पड़ी थी जिसमें रखे रुपए चुरा ले जाने की आशंका जताई जा रही है , सुबह जब परिवार के लोग सो कर उठे लेकिन वृद्ध महिला नहीं उठी तो पड़ोसियों को संदेह हुआ और पुलिस को सूचना दी, फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।