“लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन भी पड़ सकता है सेहत पर भारी”

“लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन भी पड़ सकता है सेहत पर भारी”

लहसुन का जरूरत से ज्यादा सेवन भी पड़ सकता है सेहत पर भारी,जानिए कब आपको लहसुन नहीं खाना है।
लहसुन में पाए जाने वाले पोषक तत्व आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।लेकिन क्या इसका रोज सेवन करना सही है?
जानिए अपनी डेली डाइट में आपको कितना लहसुन लेना चाहिए।
सब्जी हो या दाल लहसुन का तड़का गजब का स्वाद लाने में मदद करता है। साथ ही अगर इसके स्वास्थ्य लाभों की बात की जाए तो,आयुर्वेद में लहसुन को औषधि माना जाता है। खाली पेट लहसुन के सेवन से जोड़ों के दर्द के साथ कई समस्याओं से राहत मिलती है। इसके अलावा अगर लहसुन का इस्तेमाल जोड़ों के दर्द के मसाज ऑयल बनाने के लिए भी किया जाता है।आहार विशेषज्ञों द्वारा भी आवश्यक मात्रा में लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लेकिन क्या इसका रोज सेवन करना सही है? क्या जरूरत से ज्यादा लहसुन का सेवन सेहत को नुकसान पहुचा सकता है? इन्ही प्रश्नो पर बात करते हुए आज इस विषय पर गहनता से बात करेंगे और जानेंगे कि लहसुन का कितना सेवन आपके लिए फायदेमंद है।

कितनी मात्रा में करना चाहिए लहसुन का सेवन
कुछ लोगों को खाली पेट लहसुन का सेवन करने के साथ अपने सभी मील में लहसुन लेने की आदत होती है। जिस प्रकार किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन नुकसानदायक होता है। ठीक उसी प्रकार लहसुन का ज्यादा सेवन भी आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है।

एनसीबीआई (NCBI) के मुताबिक नियमित रूप से 3 से 4 ग्राम यानी 1 से 2 लहसुन की कलियों का ही सेवन करना चाहिए। इसके साथ ही अगर आप लहसुन का सेवन भूनकर या पका कर करते हैं,तो यह आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होगा।

इन 5 कारणों से लहसुन का अत्यधिक सेवन आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक_
       यह आपकी त्वचा को डेमेज करके स्किन बर्न का कारण बन सकता है।
1.स्किन इरीटेशन का कारण बने_
लहसुन और इसके सप्लिमेंट्स का सेवन सेहत के लिए बेहतर हो सकता है,लेकिन अगर आप कच्चे लहसुन को त्वचा पर इस्तेमाल करती हैं,तो यह आपकी त्वचा को डेमेज करके स्किन बर्न का कारण बन सकता है। इसके साथ ही स्किन इरीटेशन की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।

2.मुह की बदबू का कारण_
आपके ध्यान दिया होगा कि लहसुन का सेवन करने के बाद मुह से बदबू आने लगती है।खासकर के अगर आपने लहसुन को कच्चा या ज्यादा मात्रा में लिया हो।आहार विशेषज्ञों के मुताबिक लहसुन में पाए जानें वाला सल्फर कम्पाउंड लम्बे समय तक मुह से बदबू आने का कारण बन सकता है। तो इसलिए लहसुन को पकाकर खाने की सलाह दी जाती है।

3.सर्जरी वालें रखें परहेज_
वेबमेड सेंट्रल की एक अन्य रिसर्च में सामने आया है कि लहसुन का अत्यधिक सेवन ब्लड प्रेशर के साथ लो ब्लड शुगर और ब्लीडिंग से सीधा जुड़ा होता है।इसलिए सर्जरी से करीब 02 या 03 सप्ताह पहले लहसुन छोड़ देने की सलाह दी जाती है।
4.पाचन तंत्र पर असर डालें_
पाचन को बेहतर बनाए रखने के लिए लहसुन फायदेमंद माना गया है,लेकिन वही जरूरत से ज्यादा सेवन भी सेहत को नुकसान पहुचा सकता है।नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के मुताबिक प्याज और शतावरी की तरह ही लहसुन में भी फ्रुक्टेन की अधिक मात्रा पायी जाती है।फ्रुक्टेन एक प्रकार का कार्ब है,जिसका अत्यधिक सेवन सूजन,गैस और पेट दर्द का कारण बन सकता है।

5.हार्ट बर्न की समस्या बढ़ाएं_
अगर आप एसिडिटी की समस्या से ग्रस्त रहते हैं, तो लहसुन का रोज सेवन आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकता है।पबमेड सेंट्रल के मुताबिक लहसुन का रोज सेवन गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स का कारण बन सकता है।यह एक प्रकार कि स्थिति है,जिसमें पेट का एसिड बढ़ जाता है, जिससे हार्टबर्न और पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती है।
                            @उमेश शुक्ल (रीवा) ‘विराट24’ 

One attachment • Scanned by Gmail

ReplyForward

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *