रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा के बिगड़े बोल कहा दारू पी जिए आयोडेक्स खाइए लेकिन पानी का बिल भरिए

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा की नशेड़ी और आम जनता को अजीबोगरीब सलाह

-रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने उल जलूल बयान और कारनामों के लिए चर्चा में बने रहते हैं, या यह कहे कि चर्चा में बने रहने के लिए उल जलूल कारनामे करते रहते हैं ।ताजा मामला राज कपूर ऑडिटोरियम में आयोजित जल संरक्षण संवर्धन कार्यक्रम का है, जहां जनता को संबोधित करते हुए रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने अजीबोगरीब नसीहत दे डाली है। सांसद ने कहा कि चाहे दारू पियो, चाहे आयोडेक्स खाओ, पर जल कर देना जरूरी है, बिजली का बिल ना जमा करो ,कुछ भी करो लेकिन पानी का बिल जरूर भरो, सांसद जनार्दन मिश्रा क्या संदेश देना चाहते हैं आज तक कोई समझ नहीं पाया, कभी बिना ग्लब्स के शौचालय साफ करते हैं तो कभी रिक्शा चलाना शुरु कर देते हैं तो कभी सड़क चलते किसी भी बच्चे को नहलाना शुरू कर देते है। अब एक बार फिर सांसद का उक्त बयान चर्चा का विषय बना हुआ है,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *