खुली नालियों और खाली पड़े मैदानों में कचरा फेका तो होगी एफआईआर व
एंकर-खबर रीवा से है जहां नगर निगम के द्वारा घर-घर कचरा उठाने के लिए कंपनी को ठेका दिया गया है, इसके लिए शहर में अलग-अलग क्षेत्रों से वाहन लगाए गए हैं, जिसकी शुल्क भी निर्धारित है, इसके बावजूद शहर के लोग कचरा वाहनों को कचरा ना देकर खुले मैदान और नालियों में कचरा फेंकते है।जिसके चलते आए दिन नालिया चोक होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ अब नगर निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल मामला शहर के नेहरू नगर कॉलोनी वार्ड क्रमांक 13 का है ,जहां की पार्षद नम्रता सिंह के पहल पर यह कार्यवाही शुरू हुई है, आपको बता दें कि नेहरू नगर के कई पार्कों का जहां सौदरीकरण किया गया है वही साफ-सफाई पर भी ध्यान दिया जा रहा है ,निर्दलीय पार्षद के द्वारा वार्ड को स्वच्छ रखने के लिए लोगों से अपील की जा रही थी ,इसके बावजूद लोग नालियों में कचरा फेंकते हैं ।पार्षद नम्रता सिंह ने कहा कि अगर कचरा फेंका गया तो इसकी जानकारी जुटाकर ऐसे लोगों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी।
