रीवा: मऊगंज की बेटी अंशिका सिंह ने कक्षा दसवीं में प्रदेश में छठा स्थान किया अर्जित, बधाइयों का लगा तांता

रीवा: मऊगंज की बेटी अंशिका सिंह ने कक्षा दसवीं में प्रदेश में छठा स्थान किया अर्जित, बधाइयों का लगा तांता

गौरी ने 487 अंक अर्जित कर प्रदेश में हासिल किया आठवां स्थान

रीवा: जिले के मऊगंज की बेटी अंशिका सिंह ने 489 अंक हासिल कर प्रदेश में कक्षा दसवीं में हासिल की 6वी रैंक तो वहीं गौरी ने 487 अंक अर्जित कर प्रदेश में हासिल किया आठवां स्थान, दोनों ने परिवार जनो को किया गौरवान्वित।

उल्लेखनीय है कि अंशिका सिंह पुत्री अभिमन्यु सिंह जो अमित पब्लिक स्कूल मऊगंज की छात्रा हैं, ने प्रदेश में दसवीं कक्षा में 487 अंक अर्जित कर प्रदेश स्तर पर छठवा स्थान हासिल किया है। साथ ही गौरी तिवारी पुत्री रावेद्र तिवारी ने 487 अंक अर्जित कर प्रदेश में आठवां स्थान अर्जित किया। दोनों ने अपने परिवार सहित समूचे मऊगंज क्षेत्र को गौरवांवित किया है।
मऊगंज की दो छात्राओं प्रदेश में नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही मऊगंज न्यायालय में खुशियों का माहौल देखा गया अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
आपको बता दें कि मऊगंज की प्रदेश में टॉप करने वाली दोनों छात्राओं के पिता पेशे से वकील हैं। 2022 में भी एक वकील के ही पुत्र ने प्रदेश में टॉप किया था।

सफलता के पीछे कहानी
सफलता के पीछे जो कहानी सामने आई वह चौंकाने वाली है, क्योंकि प्रदेश में स्थान बनाने वाली दोनों छात्राओं ने मोबाइल की दुनिया से दूरी बनाकर बड़े ही लगन से पढ़ाई किया था। इन छात्राओं के पास आज भी मोबाइल नहीं है। अंशिका सिंह ने कहा मोबाइल में समय बर्बाद करने से अच्छा है कि अपनी पुस्तको का अध्ययन करे तो हमे ज्ञान मिलता है।

रिजल्ट की खबर सुनते ही अंशिका व गौरी के घर में बधाइयों का तांता लग गया है। लोग बढ़ चढ़कर दोनों बेटियों की तारीफ़ करते नहीं थकते है।

इन दोनों छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छा शक्ति से छोटी जगह और सीमित संसाधन में भी बड़े मुकाम हासिल किये जा सकते है।
अध्यक्ष अधिवक्ता संघ हरिहर शुक्ला, उपाध्यक्ष अरुण तिवारी,एड.सुजीत सिंह सहित तमाम लोगों ने प्रशन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं को बधाई दी है।

by Er. Umesh Shukla for ‘Virat24’ news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *