राह चलती महिला से छेड़छाड़
कोचिंग संचालक हिरासत में
virat24, रीवा। राह चलती महिला से छेड़छाड़ करने वाले कोचिंग संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार अमहिया थाना क्षेत्र के कॉलोनी में रहने वाली महिला ने शिकायत दर्ज कराया था कि वह अपनी भतीजी के साथ 21 मार्च को अपने घर पीटीएस चौराहे से होते हुए द्वारिका नगर जा रही थी, जैसे ही पीटीएस के पास पहुंची ध्रुव द्विवेदी जो ध्रुव कोचिंग संस्थान चलाता है। पीछा करते हुए द्वारका नगर रोड पर पहुंचा और हाथ पकड़ कर जोर जबरदस्ती करने लगा, किसी तरह महिला हाथ छुड़ाकर अपनी भतीजी के साथ भागी और थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराया। पुलिस कोचिंग संचालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर तलाश कर रही थी, मुखबिर की सूचना पर सोमवार को कोचिंग संचालक ध्रुव द्विवेदी को सिरमौर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश कर दिया है।
000000000000000000
पीजी प्रवेश के नाम पर ठगी के मुख्य आरोपी की तलाश में खाक छान रही पुलिस
पकड़े गए आरोपी को लेकर लौटी बैरंग
virat24, रीवा। पीजी कराने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी की तलाश में चोरहटा पुलिस विगत 1 सप्ताह से खाक छान रही है।पकड़े गए आरोपी को लेकर पुलिस दिल्ली कानपुर की खाक छान चुकी है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस टीम को कुछ अन्य युवकों के संबंध में जानकारी मिली है। मिले दस्तावेजों के आधार पर उनसे संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी ललित गुप्ता पिता हरिओम गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी प्रेम नगर जिला रोहतक हरियाणा को लेकर वापस रीवा पहुंची है। गौरतलब है कि फरियादी डॉ राघवेंद्र कुमार तिवारी पिता बृज किशोर तिवारी उम्र 37 वर्ष निवासी मैदानी थाना चौरहटा ने 9 मार्च को शिकायत दर्ज कराया था कि उसके साथ 42 लाख रुपए की ठगी की गई है ,यह ठगी उसे पीजी में एडमिशन दिलाने के नाम पर की गई है। जिसकी शिकायत के बाद पुलिस ने फर्जीवाड़ा करने वाले ललित गुप्ता और विशाल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया था, जिसे रिमांड में लेने के बाद साक्ष्य जुटाने के लिए चोरहटा पुलिस खाक छान रही है । आपको यह भी बताते चलें की रॉयल इमीग्रेशन एंड स्टूडेंट कंसलटेंसी नाम की संस्था के संचालक ललित गुप्ता और विशाल गुप्ता के द्वारा 1 दर्जन से अधिक लोगों से एडमिशन करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है जिसके दस्तावेज पुलिस को मिले है।जिनके खिलाफ चोरहटा थाने में 420, 465 ,467, 468, 471, 120 बी के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है।
00000000000000000
अलग-अलग घटनाओं में 3 की उपचार के दौरान मौत
मां के पेट में जली नवजात की हुई मौत
virat24 ,रीवा। संजय गांधी अस्पताल में उपचार के दौरान सड़क दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों की मौत हो गई वहीं आग से जली महिला ने बच्ची को जन्म दिया जिसने भी दम तोड़ दिया। तीनों के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।मिली जानकारी के अनुसार पूनम रजक पति राजकिशोर उम्र 24 वर्ष निवासी डोल थाना बहरी जिला सीधी 18 मार्च को खाना बनाते समय झुलस गई थी ,जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। जन्म के बाद बच्ची की मौत हो गई ।पुलिस बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और गंभीर रूप से जली मां का संजय गांधी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उपचार कराने जा रही वृद्धा को मोटरसाइकिल सवार ने मारी टक्कर मौत
अस्पताल उपचार कराने जा रहे 80 वर्षीय वृद्ध को मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मार दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए जवा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया । जहां से चिकित्सकों ने संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, महिला की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई । मिली जानकारी के अनुसार शिवकली चर्मकार पति सूरज दिन उम्र 80 वर्ष निवासी बरौली थाना जवा का स्वास्थ्य खराब होने के चलते मोटरसाइकिल से परिजन उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया , जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
सड़क दुर्घटना में घायल मोटरसाइकिल सवार की उपचार के दौरान मौत
मोटरसाइकिल सवार को ट्रक चालक ने पीछे से टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसे उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया था 2 दिन जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद युवक ने दम तोड़ दिया घटना लौर थाना क्षेत्र की बताई जाती है मिली जानकारी के अनुसार सगीर खान पिता वसीम खान उम्र 35 वर्ष को लौर थाना क्षेत्र अंतर्गत रात्रि 11 बजे ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था, गंभीर रूप से घायल युवक को हंड्रेड पुलिस ने मऊगंज स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां हालत गंभीर होने के चलते संजय गांधी अस्पताल रेफर कर दिया गया था घायल कि सोमवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।
| ReplyForward |