मानसिक तनाव और माइग्रेन बीमारी से त्रस्त युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
विराट24न्यूज़ रीवा । किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहे युवक ने घर में फांसी का फंदा लगा लिया। घटना की जानकारी लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई तो मौके पर समान थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील गुप्ता अपने बल के साथ पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है । घटना समान थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर की बताई जाती है । मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र साहू पिता हरि शरण साहू उम्र 25 वर्ष निवासी नईगढ़ी वर्तमान में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास परिवार सहित किराए के मकान में रह रहा था । युवक यूपीएससी की तैयारी कर रहा था, जिसके चलते परिवार से 100 मीटर दूर अलग एक कमरा लेकर पढ़ाई करता था। शुक्रवार की रात्रि परिवार वालो के साथ खाना खाने के बाद युवक अपने कमरे में चला गया, शनिवार की सुबह जब नाश्ता करने नहीं पहुंचा तो परिजनों को शंका हुई। परिजन तलाश करते हुए कमरे में पहुंचे तो गेट अंदर से बंद था, खिड़की से झांककर देखा तो युवक फांसी के फंदे पर लटक रहा था, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी ।बताया जाता है कि युवक माइग्रेन बीमारी से ग्रसित था जो हाल ही में अभी नागपुर से उपचार करा कर आया था ,यह भी बताया जाता है कि यूपीएससी की तैयारी कर रहा था और डिप्रेशन में रहता था। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। युवक किन कारणों के चलते आत्मघाती कदम उठाया है इसकी जांच की जा रही है।
00000000
पेट्रोल पंप के अंदर घुस कर मोबाइल चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार।
विराट24न्यूज़, रीवा। पेट्रोल पंप के अंदर घुस कर कीमती मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी से चोरी किया गया एप्पल कंपनी का आईफोन बरामद कर लिया गया है। पकड़े गए युवक की पहचान ऋतिक त्रिपाठी पिता रवि सागर त्रिपाठी उम्र 20 वर्ष निवासी बरसैता तथा गुढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के लोही स्थित शिव फाइलिंग स्टेशन के मैनेजर घनश्याम तिवारी पिता गिरजा तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी कुआं थाना लौर का गत दिवस मोबाइल चोरी हो गया था। बताया जाता है कि पेट्रोल पंप के अंदर घुस कर किसी ने कीमती मोबाइल पार कर दिया था। जिसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर तलाश कर रही थी ,पुलिस ने पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला तो उक्त युवक की पहचान हुई। जिसके आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद कर लिया है।