मोटर मालिक का ट्रक के नीचे मिला शव, किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, संरक्षण प्राप्त गुंडों से त्रस्त युवक दर-दर की खारा ठोकरें, अस्पताल कर्मचारियों की सैलरी ना मिलने के चलते बाधित किया काम,

ट्रक के नीचे मोटर मालिक का मिला सॉव

खबर है रीवा जिले से जहां चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पास ट्रक मालिक का शव बरामद हुआ है, बताया जाता है कि ट्रक मालिक ही ट्रक चालक था, जिसकी पहचान इंद्रभान पाल उम्र 47 वर्ष निवासी गोविंदगढ़ के रूप में हुई है, बताया जाता है कि रात करीब 12:00 बजे अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ खाना खाया था ,इसके बाद अन्य लोग चले गए सुबह आसपास के लोगों ने ट्रक के पास युवक को पढ़ा देखा ,जिसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर जांच पड़ताल में शुरू कर दी है, युवक की मौत किन कारणों के चलते हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है,, पोस्टमार्टम होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।

00000

किशोरी ने फांसी लगाकर उठाया आत्मघाती कदम

 रीवा जिले के बिछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय एक परिवार में कोहराम मच गया जब जानकारी हुई कि घर की बड़ी बेटी ने फांसी का फंदा लगा लिया, घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया, मृतिका की पहचान गीता लोनिया पिता चूड़ामणि लोनिया के रूप में हुई है ।बताया जाता है कि जिस समय किशोरी ने आत्मघाती कदम उठाया उस समय घर में उसके साथ  बहने थी जो दूर खेल रही थी ,जबकि पिता उचित मूल्य की दुकान अनाज लेने चले गए थे ,लौट कर आया तो किशोरी दिखाई नहीं दी, तलाश करने पर जानकारी हुई कि वह फांसी के फंदे पर लटक रही है,पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

000000

: कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों ने वेतन ना मिलने से किया काम बंद हड़ताल मांगे पूरी

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज से संबंध संजय गांधी मेमोरियल और गांधी मेमोरियल अस्पताल में लगे लगभग 2 सैकड़ा से अधिक सफाई कर्मचारी सुबह 6:00 से 9:00 तक काम बंद कर दिया, जिससे चलते सफाई व्यवस्था चरमरा गई, कर्मचारियों की हड़ताल की जानकारी लगते ही ठेकेदार मौके पर पहुंचे और उनकी मांगों को मान लिया है, कर्मचारियों ने बताया कि उनका वेतन नहीं मिल रहा है, जिसके चलते पहले ही उनके द्वारा चेतावनी दी गई थी, हड़ताल के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शाम तक वेतन भुगतान का आश्वासन दिया है जिसके चलते काम शुरू कर दिया है।

00000000

 राजनैतिक संरक्षण प्राप्त गुंडों को पुलिस का अभयदान,  पीड़ित कि नहीं हो रही सुनवाई लगाया आरोप।

रीवा- अगर आप के ऊपर राजनैतिक पहुंच वालों का हाथ है तो आपका कोई भी काम पलक झपकते हो जाएंगा, आप किसी को भी झूठे मामले में फंसा दीजिए या किसी की जमीन पर अवैध कब्जा कर लीजिए,जिसे चाहे उसे धमका दीजिये, अगर आपके पास ना तो धन है और ना बल और ना ही राजनैतिक संरक्षण तो आप दरबदर भटकते रहिए, ऐसा ही कुछ देखने मे मिल रहा है रीवा जिले में ,ताजा मामला चोरहटा थाना क्षेत्र का है , जहां आए दिन मनगढ़ंत मामले गढ़ कर लोगों को आरोपी बनाकर कोर्ट न्यायालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं ,जबकि पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। आरोप लगाने वाला चोरहटा थाना क्षेत्र के खड्डा निवासी जय हिंद सिंह है, जो विगत कई माह से पुलिस के चक्कर लगा रहा है, पीड़ित ने बताया कि वह गांव में एक छोटी सी दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है, जिसके दुकान में नशेड़ी और अपराधी प्रवृत्ति के लोग फ्री में सिगरेट नमकीन लेने आते ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हैं, पीड़ित के भाई की पहले भी हत्या करवा दी गई थी और नाम सड़क दुर्घटना का दिया गया था, अब उसी तरह का हाल करने कि उसे भी धमकी दी जा रही है, इतना ही नहीं पीड़ित ने बताया कि पुलिस उसी के ऊपर दबाव बना रही है इसकी वजह यह है कि वह कार्यवाही ना होने के चलते 181 में शिकायत कर दिया है, जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों को खुली छूट दे रखी है कि तुम्हें जो कुछ करना हो कर लो पुलिस जय हिंद सिंगर की शिकायत पर  एफआईआर दर्ज नहीं करेगी,पीड़ित अपनी जान का खतरा समझ कर इधर-उधर न्याय की गुहार लगाते भटक रहा है ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *