मजदूरी करने गुजरात गए युवक का अपहरण
एक लाख की फिरौती मांगने का भेजा गया परिजनों के मोबाइल में मैसेज
विराट24, रीवा। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के सहिजना निवासी युवक जुलाई 2020 में मजदूरी करने गुजरात गया था, जहां सिलवासा जिले के खानवेल में रहकर काम कर रहा था, श्रमिक प्रत्येक सप्ताह फोन कर अपने परिजनों से हाल-चाल जानता था, लेकिन परिजनों के उस समय होश उड़ गए जब 11 मार्च की सुबह 11 बजे मोबाइल में मैसेज आया कि एक लाख मेरे खाते में जमा करा दो, नहीं तो तुम्हारे पुत्र को जान से खत्म कर दूंगा। मैसेज पढ़ते ही परिवार के लोगों की हलक सूख गई और युवक के मोबाइल में संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है। बताया जाता है कि 7410 562 6503 नंबर में 8866 898 246 मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा गया है। पीड़ित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर की मदद से उक्त अपहरणकर्ता को पकड़ने और अपने बेटे को मुक्त कराने की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार अजय यादव पिता महेश यादव उम्र 25 वर्ष जुलाई 2020 को मजदूरी करने गया था ,जिसके अपहरण का मैसेज भेजा जा रहा है, वही मोबाइल बंद होने के चलते युवक के पिता महेश यादव पिता रामगोपाल यादव निवासी सहिजना थाना गोविंदगढ़ ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर बेटे की तलाश करने की फरियाद की है।
फ़ोटो
000000000000000