भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत सीएम ने जताया दुख
Virat24-जहां सरकार सड़क पर होने वाली दुर्घटना को कम करने के लिए तरह-तरह का प्रयास कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हैरानी की बात यह है कि तमाम कोशिशों के बाद भी हादसे रुकने की बजाय तेजी से बढ़ रहे है।अब मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में भीषण हादसा हो गया है, मिली जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।-हादसे का मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले का है मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा से बैतूल जाने वाले रिंग रोड के पास गुरैया रोड पर ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में हादसे में कार में 5 बच्चों और एक महिला समेत 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं, दो लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस घटना के बाद अफरा तफरी का माहौल बन गया, घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पहुंची। ASP के मुताबिक- बैतूल रिंग रोड पर छिंदवाड़ा की तरफ आ रही कार को पीछे से ही तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मारी। इससे कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा- छिंदवाड़ा जिले के खेरवाड़ा गांव के पास सड़क हादसे में 6 लोगों के असमय निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। श्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति व परिजनों को यह शोक सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।Attachments area
