भाजपा नेता के हत्यारों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रही पुलिसवारदात के 20 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए चार आरोपीचल अचल संपत्ति कुर्की करने की तैयारी में पुलिस

भाजपा नेता के हत्यारों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पा रही पुलिसवारदात के 20 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए चार आरोपीचल अचल संपत्ति कुर्की करने की तैयारी में पुलिस
virat24 रीवा। भाजपा नेता की नृशस्य  हत्या के 6 नामजद आरोपियों में से पुलिस ने दो को घटना के दूसरे दिन हीराशत में ले लिया था, जबकि चार मुख्य आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है, जिसके चलते परिवार के लोगों ने अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि पुलिस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया है ,जिसके चलते आरोपियों के परिवार के लोग पीड़ित परिवार के सदस्यों को धमकियां दे रहे है। परिवार के लोगों ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। गौरतलब है कि 11 मार्च कि शाम करीब 6 बजे सोहागी थाना क्षेत्र निवासी सुरेंद्र तिवारी पिता रामनरेश तिवारी उम्र 45 वर्ष निवासी नौढिया हाल निवास शिवा डीह फरेंदा की आधा दर्जन लोगों ने धारदार औजार से हमला कर  उस समय मौत के घाट उतार दिया था जब वह पूजा करने मंदिर जा रहे थे। परिजनों के द्वारा गांव के ही आधा दर्जन लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर कराई थी, जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश कर दिया , जबकि चार अभी फरार है।फरार आरोपियों में हरे कृष्ण तिवारी, कृष्ण मुरारी तिवारी, अनिरुद्ध उर्फ रिंकू तिवारी और राजी तिवारी बताए जाते हैं,जिनके गिरेबान तक पुलिस के हाथ नहीं पहुंच रहे हैं। घटना को 1 माह होने को है और आरोपियों के नामजद होने के बावजूद पुलिस के द्वारा न पकड़े  जाने के चलते परिवार के लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
चल अचल संपत्ति की होगी कुर्की
 फरार आरोपियों के संबंध में पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है। बताया जाता है कि पुलिस ने चारों फरार आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्क करने का न्यायालय से वारंट प्राप्त कर लिया है, अब शीघ्र ही सभी फरार चारों आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्क की जाएगी ,पुलिस ने दबाव बनाकर आरोपियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर कर रही है, बताया जाता है कि आरोपी थाना क्षेत्र से लगे उत्तर प्रदेश की सीमा का फायदा उठाते हुए फरारी काट रहे है ।पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश पुलिस से भी सहयोग लेकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
वर्जन
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, चार फरार हैं जिनकी तलाश लगातार जारी है, आरोपियों की चल अचल संपत्ति कुर्की करने के लिए न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया है ,सीघ्र कार्यवाई की जाएगी।
 पवन शुक्ला थाना प्रभारी सोहागी
0000000000000000

अनियंत्रित कार पलटी बड़ी घटना टली
virat24, रीवा। सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत उस समय बड़ी घटना टल गई जब तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार पलटी खाकर पटरी से नीचे चली गई, गनीमत रही कि कार चालक बाल बाल बचा और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना किया और कार चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। घटना सगरा थाना क्षेत्र की है, जहां कार क्रमांक एमपी 53सीए3598 बैकुंठपुर से रीवा की तरफ आ रही थी ,कार की गति तेज थी  अचानक साइकिल सवार सड़क में आ गया जिसे बचाने के चक्कर में कार चालक गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी अनियंत्रित होते हुए कई पलटी खाते हुए नाले में चली गई । बताया जाता है कि गाड़ी सड़क से उछलते हुए पटरी मैं गिरी और फिर नाले में चली गई,जिससे गाड़ी की चिथड़े उड़ गए गनीमत रही कि कार में चालक के अलावा कोई सवार नहीं था वरना बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
फ़ोटो

ReplyForward


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *