बैंक के सामने से पैसा छीनकर भागने का प्रयास स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले थाने में नहीं दर्ज हुई शिकायत

बैंक के सामने से पैसा छीनकर भागने का प्रयास
स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर किया पुलिस के हवाले
थाने में नहीं दर्ज हुई शिकायत
virat24, रीवा । बैंक और एटीएम के सामने से लगातार लूट की घटनाएं घटित होती है। घटना के बाद पुलिस बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा की जांच करती है। लेकिन कुछ दिन के बाद समय के साथ-साथ सब जांच और निगरानी ठंडी हो जाती है । विगत दिनों चाकघाट थाना क्षेत्र में दो लूट की घटनाएं घटित हुई थी, जिसके बाद पुलिस प्रशासन बैंकों को सख्त निर्देश दिया था कि सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में होने चाहिए, कुछ समय के बाद पूरी व्यवस्था पुनः उसी पटरी में पहुंच गई। शुक्रवार की शाम उस समय  बैंक के सामने  अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब यूनियन बैंक के सामने से एक किशोर पैसे से भरा बैग छीनने का प्रयास किया। गनीमत रही कि शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए और किशोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि पैसा सुरक्षित बच जाने के बाद उक्त व्यक्ति ने एफआईआर नहीं कराई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस पहुंची और किशोर को अभिरक्षा में ले लिया साथ ही बैंक से मिले दस्तावेजों और जानकारी के आधार पर उक्त व्यक्ति की तलाश कर रही है, जो जनेह थाना क्षेत्र के पतेनी का बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 3,30 बजे उक्त व्यक्ति बैंक से 40000 निकालकर बाहर निकला, उसी समय 15 वर्षीय किशोर दौड़ते हुए बैग छीनने का प्रयास किया, जिसे स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया , पूछताछ में  किसोर  अपनी पहचान भोपाल निवासी के रूप में बताया है, पुलिस पूछताछ कर उसकी जानकारी जुटा रही है,  बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने बैंक से पैसे लेकर निकलने वाले व्यक्ति को यह कह कर भ्रमित कर दिया कि अगर वो एफआईआर दर्ज कराएगा तो उसके पैसे पुलिस पहले जब्त  करेगी और बाद में न्यायालय से मिलेगा, जिसके चलते बिना एफआईआर. कराए ही घर चला गया । हालांकि चाकघाट पुलिस व्यक्ति की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि उक्त व्यक्ति के घर सगाई का कार्यक्रम था, जिसके लिए बैंक से 40000 निकाल कर पैदल बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, तभी उक्त किशोर बैग छीनने का प्रयास किया।
0000000000000000000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *